जैन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु मुंबई पधारे विश्वविख्यात संत श्री राकेश मुनि जी ने JISO (जैन इंटरनेशनल सेवा ऑर्गनाइजेशन) की सेवाओं से अभिभूत होकर संस्थापक श्री सुरेश पुनमिया को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि JISO पूरे जैन समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने का एक ऐतिहासिक प्रयास कर रहा है। मुनि श्री वर्तमान में एक माह की अंतरराष्ट्रीय प्रवचन यात्रा पर हैं और विभिन्न स्थानों पर धर्मप्रवचन दे रहे हैं।
JISO – वैश्विक डिजिटल सेवा आंदोलन
JISO एक ऐसा संगठन है जो जैन समाज के चार प्रमुख पंथों – श्वेतांबर, दिगंबर, स्थानकवासी और तेरापंथ – को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में डिजिटल माध्यम से एकत्र कर रहा है। यह एक सशक्त डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म तैयार कर रहा है जिससे पूरे जैन समाज को एक मंच पर लाया जा सके।
JISO जैन माइनॉरिटी कार्ड – हर जैन के लिए एक डिजिटल पहचान
छात्रों, परिवारों, मध्यम वर्ग और समाजसेवकों को जोड़कर JISO सहयोग और सशक्तिकरण की एक श्रृंखला बना रहा है। हर पंजीकृत सदस्य को निःशुल्क डिजिटल JISO जैन माइनॉरिटी कार्ड प्राप्त होता है, जिससे उन्हें कई सेवाओं का लाभ मिलता है।
JISO की प्रमुख सेवाएं:
JISO हेल्थकेयर सेवा: मुंबई में विशेष रूप से शुरू की गई होम डायग्नोस्टिक सेवाएं।
JISO एजुकेशन सपोर्ट: छात्रों के लिए मार्गदर्शन और छात्रवृत्ति सहायता।
JISO मैट्रिमोनियल ऐप: युवाओं के लिए सुरक्षित और उपयोगी विवाह मंच।
JISO B2B ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म: जैन व्यापारियों को जोड़ने और बढ़ावा देने हेतु।
JISO ई-गवर्नेंस सपोर्ट: सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों की आसान पहुंच।
JISO एम्पावरमेंट प्रोग्राम: महिलाओं और युवाओं के लिए प्रशिक्षण व आत्मनिर्भरता अभियान।
JISO धार्मिक हेल्पडेस्क: धार्मिक मार्गदर्शन, आयोजनों में सहयोग एवं समन्वय।
Jain Tube: जैन संस्कृति और धर्म पर केंद्रित वीडियो प्लेटफ़ॉर्म, जहां उपयोगकर्ता चैनल बना सकते हैं और वीडियो साझा कर सकते हैं।
My Job In: बेरोजगार जैन युवाओं के लिए नौकरियों की जानकारी और साझा करने का डिजिटल मंच।
JISO से कैसे जुड़ें:
अपने फोन में नंबर सेव करें: 905 905 4563
व्हाट्सएप पर “Hi” भेजें
आपको रजिस्ट्रेशन लिंक SMS द्वारा प्राप्त होगा
विवरण भरें (नाम, पता, पंथ आदि)
तुरंत अपना डिजिटल JISO कार्ड प्राप्त करें
हेल्थकेयर सेवाओं के लिए “Health” लिखकर व्हाट्सएप करें – 905 905 4563 पर
🕉 “सेवा ही धर्म है” – आइए जुड़िए इस मिशन से, जहाँ सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कार एक साथ मिलते हैं।