विदेश यात्रा और विवाह की 50वी वर्षगांठ पर देवनानी का अभिनंदन

( 11360 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 25 07:06

विधायकों और विधानसभा अधिकारियों ने 50 किलो फूलों की माला पहनाकर दी शुभकामनाएं

विदेश यात्रा और विवाह की 50वी वर्षगांठ पर देवनानी का अभिनंदन

गोपेन्द्र नाथ भट्ट 

जयपुर,  राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को फ्रांस और जर्मनी की सफल अध्ययन यात्रा और देवनानी एवं उनकी धर्मपत्नी इंद्रा देवनानी के विवाह की 50 वीं वर्षगांठ के पर  विधायकगण और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 50 किलोग्राम फूलों की माला पहनाकर बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। शुक्रवार को दिन भर विधानसभा और राजकीय निवास पर देवनानी से मिलने वालों का तांता लगा रहा।

 

राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रा देवनानी से लगातार परिवार एवं सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए  प्रेरणा, सहयोग एवं संबल मिल रहा है। 

 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीका राम जूली, सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक, श्री विकास चौधरी, श्री मनीष यादव,  श्री नरेंद्र बुडानिया, श्री ताराचंद जैन, श्री रेवत राम, श्री विश्वनाथ, श्री दीपचंद खेरिया, श्री जीवतराम,  श्री पूसाराम, श्री देवीसिंह शेखावत, श्री उदयलाल डांगी,  श्री कैलाश चंद मीणा,  श्री चुन्नीलाल, श्री सुभाष मील, श्री धर्मपाल, श्री ललित यादव, श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी,   श्री हंसराज मीणा, श्रीमती शोभा चौहान सहित अनेक विधायक गणों ने श्री देवनानी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन की उत्कृष्ठ सेवाओं तथा वैवाहिक जीवन के लिए मंगल कामनाएं दी।

 

इस मौके पर विधायकगण और विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री देवनानी का अभिनन्दन किया और उनके नैतिक मूल्यों, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा व दांपत्य जीवन में समर्पण को प्रेरणा स्वरूप स्मरण किया गया।

 

विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के शर्मा और विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रीमती एवं श्री देवनानी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद दांपत्य जीवन के लिए मंगल कामनाएँ दीं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.