डॉक्टर गिरीश माथुर एवं डॉ पारीक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

( 5076 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 25 04:07

डॉक्टर गिरीश माथुर एवं डॉ पारीक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

के डी अब्बासी  : कोटा,जुलाई।चिकित्सा क्षेत्र की विशिष्ठ संस्था इनोवेटिव फिजिशियंस फोरम ने अपना राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक ५-६ जुलाई को देहली में आयोजित किया। इस अधिवेशन के उद्घाटन समारोह के दौरान समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट एवम विशिष्ट योगदान एवं ऐकडेमिक उपलब्धियों के लिए कोटा के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ गिरीश माथुर एवं डॉ के के पारीक को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान देश के केवल पाँच चिकित्सकों को प्रदान किया गया। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के दोनों चिकित्सकों को बधाई देते हुए इसे कोटा की उपलब्धि बताया। 

डॉक्टर के के पारीक एवं डॉ गिरीश माथुर  फिजिशियंस की राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशियंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। 

इनोवेटिव फिजिशियंस फोरम के अधिवेशन में चिकित्सा विज्ञान के शैक्षणिक सत्र के दौरान चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न ज्वलंत विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस अधिवेशन के दौरान रॉयल कॉलेज ऑफ़ फिजिशियंस एडिनबर्ग, इंग्लैंड का कन्वोकेशन भी आयोजित किया गया जिसमें रॉयल कॉलेज ऑफ़ फिजिशियंस की फेलोशिप प्रदान की गई।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.