श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान, सेक्टर 4 के चुनाव संपन्न

( 1613 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 25 04:07

अशोक चौहान अध्यक्ष और अरुण बया उपाध्यक्ष बने

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान, सेक्टर 4 के चुनाव संपन्न

उदयपुर : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान, सेक्टर 4 के साधारण सभा के चुनाव में टीम वर्धमान के 17 सदस्य विजयी रहे है। निवर्तमान अध्यक्ष  फुलचंद  पोखरना की अध्यक्षता में नव निर्वाचित साधारण सभा के 25 सदस्यों की बैठक बुलाई गई। उसमें चार सदस्यो का सहवरण किया गया। तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष पद पर अशोक चौहान का मनोनयन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अरुण बया को उपाध्यक्ष,  ललित ओस्तवाल को मंत्री,  किरण नागौरी को कोषाध्यक्ष, पवन चण्डालिया को सह मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य फुलचंद पोखरना (नि. अध्यक्ष), रमेश बोकडिया (नि. सह मंत्री), ललित लोढा,  दिनेश कंठालिया,  दिनेश पामेचा,  फ़तहलाल सिंयाल, सहवरण सदस्य दलपत जैन चोर्डिया, अंतरिक्ष सुराना, अभय जैन, पुनीत पोखरणा को बनाया गया ।      

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.