गुरु पूजन के साथ किया हैंडपंप पूजन

( 1891 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 25 17:07

गुरु पूजन के साथ किया हैंडपंप पूजन

 

आज यहां इनर व्हील क्लब उदयपुर के सदस्यों ने स्थानीय स्कूल MGGS ward no 4 eklavya colony में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। छात्र-छात्राओं को गुरु का महत्व बताते हुए माया कुंभट ने उन्हें सदैव पूजनीय बताया। अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी ने माता के बाद गुरु को व्यक्ति का निर्माण करता बताया। सचिव एडवोकेट बबीता जैन ने गुरु को ज्ञान का सूत्र बताया।

इस अवसर पर वाटर हीरो डॉक्टर पी सी जैन ने मेवाड़ी भाषा में बच्चों को दो तोतों की कहानी बताते हुए कहा कि दोनों के गुरु अलग-अलग होने से वे तोता कैसे बन गए अर्थात गुरु जैसा निर्माण करता है वैसे ही हम बन जाते हैं।

उन्होंने इनर व्हील क्लब द्वारा उनके निर्देशन में इस स्कूल में लगाए गए रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग हेतु क्लब को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी स्टाफ को रेनवाटर हार्वेस्टिंग को कैसे काम लेते हैं इसका प्रशिक्षण भी दिया।

प्रधानाध्यापिका सुनीता चंदेल ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया एवं इनर व्हील क्लब को इस स्कूल को हैप्पी स्कूल बनाने के चयन के लिए आभार व्यक्त किया

उस समय डॉक्टर PC जैन प्रेसिडेंट चन्द्रकला कोठारी सेक्रेटरी एडवोकेट बबिता जैन और माया जी उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.