उदयपुर। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय उदयपुर एवं सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरूवार को सूचना केंद्र सभागार में हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार की क्षेत्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के कुलपति कर्नल डॉ शिवसिंह सारंगदेवोत ने भारत के लिए श्रमिकों की चुनौतियां एवं उनके रोजगार, नेतृत्व क्षमता पर योगदान के लिए सुविकसित भारत पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय निदेशक पुनीत गौतम ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संगठन के स्वयं सेवी कार्यकर्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने काआह्वान किया। मुख्य वक्ता सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को श्रमिकों की समस्या को अविलंब सुनते हुए निवारण करना चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए लीडरशिप की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा दिलवानी चाहिए। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल पंडित ने राज्य स्तर पर संगठन द्वारा सुचारू रूप से चलाई जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला और संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। संगठन के जिला अध्यक्ष गिरिराज माली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्थान विद्यापीठ की प्रोफेसर वीनस व्यास ने मनोविज्ञान की विषय पर महिलाओं को तनाव ग्रस्त से उबरने लिए विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उदयपुर शहर की विभिन्न एरिया की संगठन की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इनका समापन समारोह में तीन दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने पर भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र एवं टूल कीट देकर सम्मानित किया। सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक भेरूलाल गायरी राष्ट्रीय कोषाध्याय राजीव शर्मा सदस्य जगदीश पटेल, हेमंत कुमार शर्मा ,रोशन लाल माली गीता पथेडा,अर्जुन लाल फत्तावत , लोकेश मेघवाल, नीलिमा बरना, रवि कुमार माली आदि गणमान्य व्यक्तियों ने विचार व्यक्त किए।