राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जोधपुर पहुँच कर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बंधाया ढांढ़स

( 737 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 25 05:07

देवनानी ने स्व. श्री दाऊलाल वैष्णव को श्रृद्धाजंलि अर्पित की

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जोधपुर पहुँच कर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बंधाया ढांढ़स

गोपेन्द्र नाथ भट्ट 

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जोधपुर पहुँच कर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ढांढ़स

बंधाया।देवनानी ने जोधपुर में रेल मंत्री वैष्णव के पिता दाऊलाल जी वैष्णव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।


विधान सभाध्यक्ष देवनानी ने स्व. दाऊलाल जी वैष्णव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजंलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. दाऊलाल वैष्णव सरल, कर्तव्यनिष्ठ और संस्कारवान व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने अपने परिवार को सेवा और मूल्यों की भावना से ओतप्रोत किया। उनका जीवन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.