डॉ. सिंघल को "बाल मन तक" पुस्तक पर  राष्ट्रीय सलिला साहित्य रत्न सम्मान

( 1604 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 25 05:07

सलिला बाल साहित्य अलंकरण-2025 सम्मानों की घोषणा -  डॉ. विमला भंडारी

डॉ. सिंघल को "बाल मन तक" पुस्तक पर  राष्ट्रीय सलिला साहित्य रत्न सम्मान

कोटा / कोटा के लेखक, पत्रकार और वरिष्ठ जनसंपर्क कर्मी डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को उनकी पुस्तक ' बाल मन तक ' को  ' राष्ट्रीय सलिला साहित्य रत्न सम्मान ' के लिए चयनित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें 24 अगस्त को उदयपुर में आयोजित अखिल भारतीय  समारोह में प्रदान किया जाना हाड़ोती के लिए नहीं राजस्थान के लिए गौरव का प्रसंग है। 
   डॉ. सिंघल की बाल साहित्य को ले कर बाल मन तक इनकी प्रथम संपादित बाल किताब है परन्तु ये 1980 के दशक में बड़े पैमाने पर बाल कहानियां और ज्ञानवर्धक बाल आलेख लिखते रहे और बाल साहित्य में पूर्ण सक्रिय रहे हैं। जहां तक याद आता है उस समय बाल साहित्य में ओम प्रकाश गुप्ता, वीणा गुप्ता, दुर्गा शंकर त्रिवेदी, जितेंद्र गौड़, बाल मुकंद त्रिवेदी और प्रभात कुमार सिंघल बड़े नाम थे। डॉ. सिंघल की बाल रचनाएं उस समय में देश और राज्य की पत्र-पत्रिकाओं चंपक, सुमन सौरभ, लोटपोट, नंदन, हिंदुस्तान दैनिक, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता , राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति, राष्ट्रदूत साप्ताहिक आदि में व्यापक स्तर पर एक दशक तक  निरंतर प्रकाशित हुई हैं। पूछने पर इन्होंने बताया उस समय की बाल रचनाओं पर कम से कम पांच पुस्तकें प्रकाशित हो जाती। 
     इन्होंने प्रचुर मात्रा में बाल साहित्य लिखा। विगत चार वर्षों से साहित्यिक पत्रकारिता के तहत दो वर्षों से इन्होंने  हाड़ोती में बाल साहित्य के क्षेत्र में बच्चों को साहित्य से जोड़ने का अभियान छेड़ रखा है। बाल मन तक पुस्तक भी इसी अभियान के कार्यकलापों और अनुभव पर आधारित है।
बाल साहित्य अलंकरण :
     सलिला संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के सलूम्बर  में स्थापित संस्था ने प्रतिवर्ष दिए जाने वाले अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न बाल साहित्य अलंकरण सम्मानों घोषणा की है।  सलिला संस्था का वर्ष  2025 का शीर्षस्थ सम्मान सलिला शिखर सम्मान डॉ. संजीव कुमार, दिल्ली को उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के तहत 2025 में प्रकाशित पुस्तक "बाल साहित्य का अभिनव इतिहास" के लिए अर्पित किया जाएगा। 
   डॉ. भंडारी ने बताया कि इस वर्ष का सलिला विशिष्ट साहित्य सम्मान सूरजसिंह नेगी, जयपुर एवं डाॅ. मीना सिरोला, बनस्थली विद्यापीठ को साहित्य की विधा पत्र लेखन के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य "पाती लेखन मुहिम" प्रयासों को संयुक्त रूप से अर्पित किया जाएगा। 
      उन्होंने बताया कि इस वर्ष की सलिला साहित्य रत्न सम्मान चार पुस्तकों पर जारी किए गए हैं। जीशान जैदी, लखनऊ की पुस्तक बाल उपन्यास की सीरीज "सूरेन का हीरो", मीनू त्रिपाठी, नोएडा की द्विभाषी पिक्चर बुक "उकड़ू उल्लू का चश्मा", "बाल किरण पत्रिका के बाल साहित्य समीक्षा के विशेषांक के लिए संपादक श्री लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एवं डॉ. प्रभात कुमार सिंघल की पुस्तक "बाल मन तक" के लिए "सलिला साहित्य रत्न" अलंकरण अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा।
   डॉ. भंडारी ने बताया कि उदयपुर में आगामी 24 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन समारोह में प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर बाल गीत प्रतियोगिता के टॉप टेन विजेताओ को भी पुरस्कृत किया जाएगा। नवीन पुस्तकों के लोकार्पण, समीक्षा और बाल साहित्य विषय पर शोधपत्रों पर केंद्रित विषय विशेषज्ञो के उद्बोधन विभिन्न सत्रों का आयोजन इस सम्मेलन की विशेषता रहेंगे। देश के 10 राज्यो से राजस्थान के 12 जिलों से बाल साहित्यकार सम्मिलित होंगे।
डॉ. सिंघल को देश भर से बधाई :
डॉ. प्रभात कुमार सिंघल के राष्ट्रीय बाल साहित्य  पर सम्मान की घोषणा से हाड़ौती के साहित्यकारों, पत्रकारों , समाजसेवियों एवं विभिन्न वर्गों में खुशी की लहर हैं। बड़ी संख्या में देश भर से  शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं।
ओडिशा तालेचर से दिनेश कुमार माली, कोलकाता से राजेंद्र केडिया, मुंबई से किरण खेरुखा, ओम नागर, चेन्नई से यू.के.गोयल, दिल्ली से ललित गर्ग, सुरेश चन्द गोयल, 
राजस्थान से राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वेद व्यास , साहित्यकार डॉ.गोपाल प्रभाकर, फारुख मोहम्मद, बाल मुकंद ओझा, प्रभात गोस्वामी, मंजुला सक्सेना, अक्षयलता शर्मा, उदयपुर से मंजू चतुर्वेदी, रागिनी शर्मा, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजमेर से डॉ. अखिलेश पालरिया, संदीप अवस्थी, गोविंद भारद्वाज, झालावाड़ से रूपजी रूप, प्रीतिमा पुलक, रेखा सक्सेना, इतिहासकार ललित शर्मा, बूंदी से रामस्वरूप मूंदड़ा, सुमन लता, सुलोचना शर्मा सहित कोटा के सभी साहित्यकारों और पत्रकारों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.