संस्कृति के सँवरते रंग" का विमोचन 

( 425 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Oct, 25 06:10

संस्कृति के सँवरते रंग" का विमोचन 

कोटा साधना शर्मा के प्रथम काव्य संग्रह " संस्कृति के सँवरते रंग" का विमोचन शनिवार 25 अक्टूबर को एक होटल में समारोहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही, अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकार कोटा शहर स्नेहलता शर्मा, विशिष्ठ अतिथि रेखा पंचोली,रीता गुप्ता, डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने कृति का विमोचन कर अपने विचार रखते हुए कृति को साहित्य में महिला चेतना की उड़ान बताया। मुख्य वक्ता कथाकार और समीक्षक विजय जोशी में कृति पर प्रकाश डालते हुए सार गर्भित विवेचना प्रस्तुत की। साधना शर्मा ने सभी का स्वागत कर विचार रखे। नमो नारायण शर्मा  ने भी विचार रखे।
   अतिथियों ने सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदना शर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संचालन  साहित्यकार डॉ. वैदेही गौतम ने करते हुए अतिथियों का परिचय करवाया। डाॅ. प्रियदर्शी शर्मा ने आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित रहे। साधना शर्मा ने उन पर केंद्रित अक्टूबर माह के अनुनाद ई बुलेटिन का ई डिजिटल फॉर्म में विमोचन किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.