दीपावली मिलन : स्वच्छता, जल संरक्षण करें, के के गुप्ता

( 795 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Nov, 25 13:11

दीपावली मिलन : स्वच्छता, जल संरक्षण करें, के के गुप्ता

उदयपुर, — भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन तुलसी निकेतन विद्यालय के सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रीमती मंजू सनाढ्य, कविता श्याम जी मतवाल द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए तथा डॉ. पी.सी. जैन के निर्देशन में ‘हम करें राष्ट्र आराधन’ गीत का सामूहिक वाचन किया गया।

<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/523726A.jpg" style="max-width:400px; padding:5px;" align="left"><br />

शाखा सचिव शोभा लाल दशोरा ने वर्षभर में आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए सदस्यों से निरंतर सहयोग का आग्रह किया। इस अवसर पर वित्त सचिव निर्भय बाबेल तथा प्रांतीय संयोजक ऋषभ जैन उपस्थित रहे। ऋषभ जैन ने पंच प्रण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी के प्रयोग, नागरिक कर्तव्य तथा पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।

मुख्य अतिथि स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि दीपावली की सफाई केवल घरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि आसपास की सड़कों और नालियों को भी स्वच्छ रखना आवश्यक है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. पी.सी. जैन की प्रेरणा से डूंगरपुर नगर पालिका ने जल-संरक्षण करने वाले भवन मालिकों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिससे जल स्तर में वृद्धि हुई।

उन्होंने प्लास्टिक को पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए उदयपुर को प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाने हेतु सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिला सम्मेलन में आर्थिक सहयोग देने वाली श्रीमती सरला बांठिया एवं श्री सुशील बांठिया का स्वागत किया गया।

साथ ही डॉ. पी.सी. जैन द्वारा निर्देशित नाटिका “जल संचय” में भाग लेने वाली महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। नए सदस्य के रूप में श्री कमलेश पोकरना और एडवोकेट श्वेता पोकरना का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती मंजू जैन एवं भजनलाल गोयल ने की, जबकि मंच संचालन मनोरंजक शैली में श्री भूपेश खमेसरा ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.