उदयपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 22 नवंबर दिल्ली से निकली गंगा प्रवाह यात्रा सायंकाल प्रतापनगर चौराहा से उदयपुर शहर में प्रवेश किया जहां राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव व देबारी मण्डल अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़ के नेतृत्व व दोनों मंडलों की टीम तथा जिला पदाधिकारियों द्वारा इस यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया यहां से 10 बसों में सवार 325 प्रतिनिधि फतह स्कूल बाहर सुरजपोल पहुंची यहां से सभी एक साथ जुलूस के रूप में सभी दुकानों पर पत्रक वितरण व संपर्क के साथ सुरजपोल डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर शहर पुष्पांजलि के बाद जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ,संगठन जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक,जिला महामंत्री डॉ.पंकज बोराना,देवीलाल सालवी,यात्रा संयोजक जगदीश शर्मा,सह संयोजक हिमांशु बागड़ी के नेतृत्व में बापू बाजार होते हुए टाउन हॉल पहुंची।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ.सीमा चंपावत ने बताया कि यह यात्रा दिल्ली से अलवर,कोटा और चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर पहुंची, रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन आगे केवड़िया,गुजरात स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी। इस ऐतिहासिक यात्रा में विभिन्न राज्यों जम्मू कश्मीर झारखंड उत्तरप्रदेश उत्तराखंड पंजाब इत्यादि के 325 प्रतिनिधि,युवा मोर्चा वरिष्ठ नेता एवं गणमान्यजन शामिल हुए।
सायं प्रतापनगर से नगर निगम प्रांगण तक यूनिटी मार्च गंगा प्रवाह यात्रा का शहर के विभिन्न मार्गों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.कविता जोशी,पदाधिकारियों व पूरी टीम के द्वारा बापू बाजार में भव्य पुष्पवर्षा से स्वागत किया साथ ही भाजपा श्यामा प्रसाद मण्डल अध्यक्ष विजय आहूजा व सिंधी समाज के नेतृत्व सभी यात्रा पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया। यात्रा के आगे आगे चल रहे डी जे पर राष्ट्र भक्ति गीत का वादन के साथ नगर निगम प्रांगण में बनाए गए मंच पर योग प्रस्तुति के साथ मेवाड़ की धरा पर स्वागत पधारो म्हारे देश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों कार्यकर्ता, विद्यार्थी,समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा,नारे और देशभक्ति गीतों का वातावरण रहा। यात्रा के उदयपुर प्रवेश पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सुरजपोल से बापू बाजार नगर निगम प्रांगण में पहुंचने तक सभी यात्रा बंधुओ ने सरदार पटेल के योगदान व केंद्र की उपलब्धियों के पत्रक,स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के शपथ पत्र,स्टीकर को सभी दुकानों पर देते पहुंचे। साथ ही मार्ग में विभिन्न जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग मोर्चा द्वारा पुष्पवृष्टि और जय घोष कर स्वागत किया गया।
नगर निगम प्रांगण में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड ने उपरणा पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में सभी पधारे हुए देशभक्तो का स्वागत अभिनंदन है। यूनिटी मार्च गंगा प्रवाह यात्रा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प का संदेश जहां दे रही है वहीं भारत में एकता से जोड़ने संदेश भी दे रही है।
यात्रा संयोजक जगदीश शर्मा ने कहा ने बताया कि नगर निगम प्रांगण में पहुंचने पर सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चुनीलाल गरासिया,शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर,जिला महामंत्री देवीलाल सालवी,डॉ पंकज बोराणा,जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली,पूर्व जिलाध्यक्ष देहात भंवरसिंह पंवार,जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल,तुषार मेहता, खुशबू मालवीया,हजारी जैन,अशोक शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़,विजय आहूजा,कन्हैया वैष्णव,महेश गोस्वामी,अमृत मेनारिया,मोहन पटेल,सुनील चौधरी,रंजीत दिगपाल,मुकेश जोशी,रुचिका चौधरी,मोहन मीणा,बडगांव प्रधान प्रतिभा नागदा,पूर्व पार्षद अर्चना शर्मा,समस्त भाजपा शहर जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी,पूर्व-पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने अपने उद्बोधन में उदयपुर भाजपा शहर टीम के भावभीना स्वागत और व्यवस्थाओं से अभिभूत होकर सबका आभार और धन्यवाद अर्पित किया।
इस यात्रा कार्यक्रम के सहसंयोजक हिमांशु बागड़ी ने बताया कि नगर निगम प्रांगण में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुति दी गयी। योग गुरु राजेंद्र सिंह के निर्देशन में एक्वा योगा विद्यार्थियों की टीम द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। इन सभी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत और यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष विजय आहुजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जगदीश शर्मा द्वारा किया गया।
यात्रा में शामिल सभी प्रतिनिधिमंडल के लिए भोजन व्यवस्था आवास व्यवस्था स्वागत एवं मार्गदर्शन दल
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला संगठन व सांसद,विधायक के सहयोग द्वारा शहर के विभिन्न होटलों एवं स्थलों पर सुचारू रूप से की गई।
दूसरे दिन प्रातः सभी गोवर्धन सागर पर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। और उसके पश्चात सभी आगे के लिए प्रस्थान किया।