राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स

( 302 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Dec, 25 07:12

गन्ना पिराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ 24 दिसम्बर से

श्रीगंगानगर। राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स द्वारा गन्ना पिराई सत्र 2025-26, चौबीस दिसम्बर 2025 को प्रारम्भ होने जा रहा है। किसानों को मांग पर्ची समय पर सुपरवाईजर द्वारा उपलब्ध करवा दी जायेगी। सभी गन्ना काश्तकार कच्ची पोरी, खोरी रहित, साफ-सुथरा गन्ना ही फैक्ट्री में लेके आवे। गन्ना पिराई सत्र 2025-26 में मोढी गन्ने का बॉन्ड 150 क्वि. प्रति बीघे एवं बीजू गन्ने का बॉन्ड 200 क्वि. प्रति बीघे से किया जायेगा। गन्ना मांग पर्ची की वैद्यता 5 दिन होगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.