सीमांत क्षेत्र में प्रथम गांव स्वास्थ सेवा यात्रा का आयोजन

( 299 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Dec, 25 06:12

सीमांत क्षेत्र में प्रथम गांव स्वास्थ सेवा यात्रा का आयोजन

श्रीगंगानगर। सीमाजन कल्याण समिति, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, भारतीय किसान संघ, सक्षम, एवं बारी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सीमांत क्षेत्र के प्रथम गांव में स्वास्थ्य सेवा यात्रा का उद्घाटन कुम्हार धर्मशाला में शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू, श्री अमरचंद बोरड, श्री रघुवीर सिंह के आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि सीमाजन कल्याण समिति प्रथम गांव स्वास्थ्य सेवा यात्रा के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार एवं आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।
मुख्य वक्ता के रूप में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह सोढा ने कहा कि संगठन के मुख्य ध्येय वाक्य स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्र सेवा को धरातल पर साकार करने हेतु इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सीमाजन कल्याण समिति सीमांत गांवों में सुरक्षा बलों एवं ग्रामवासियों के मध्य एक सेतु का कार्य करती है। सीमांत गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं की सुनिश्चितता का कार्य करती है। जिले में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए भी समिति सीमांत गांवों में नशा मुक्ति शिविर एवं जागृति कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा चिकित्सा किट का अनावरण किया गया। प्रथम सत्र के पश्चात गांव में जाने के लिए चिकित्सकों की टोलियां का निर्माण कर दायित्वों का निर्धारण किया गया। टोलियों के निर्माण उपरांत प्रथम गांव स्वास्थ्य सेवा यात्रा को श्री वीरेंद्र सिंह सोडा, सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री चिमनलाल शर्मा, डॉ. गिरीश शर्मा, श्री अशोक वधवा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.