मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

( 811 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Dec, 25 02:12

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

उदयपुर,  मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 अन्तर्गत जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता पदेन परियोजना प्रबन्धक वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर अतुल जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 प्रथम चरण में 7552 कार्यो के विरूद्ध 7328 कार्य पुण हो चुके है, 224 अपूर्ण कार्यो को 10 जनवरी, 2026 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गए। अभियान के द्वितीय चरण नरेगा मद अन्तर्गत परियोजना क्षेत्र में स्वीकृत/प्रगतिरत कार्य को 7 दिवस में एम.जे.एस. पोर्टल पर जियो टेग करने हेतु अधिशाशी/सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग को निर्देशित किया गया है। विभागीय मद में अनुमोदित कृशि विभाग, वन विभाग, भू-जल विभाग, उद्यानिकी विभाग, पंचायती राज विभाग एवं पीएचईडी विभाग के कार्यो की स्वीकृतियां विभागीय स्तर पर जारी कर एमजेएसए  पोर्टल पर अपलोड किये जाने हेतु निर्देश दिये गए। जल शक्ति अभियान कैच द रेन एवं जल शक्ति जन अभियान 2.0 अंतर्गत वर्शा जल संक्षरण एवं संग्रहण से सम्बन्धित समस्त कायों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने हेतु निर्देश दिये गए। बैठक में जिला परिषद, सीईओ रिया डाबी, उप वन संरक्षक उप वन संरक्षक मुकेश सैनी सहित जल ग्रहण विभाग एवं अन्य विभागीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.