सांसद खेल महोत्सव में शहर जिला की दमदार जीत, मैत्री मैच बना जोश-उत्साह का संगम

( 218 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Dec, 25 08:12

उदयपुर। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज शहर जिला एवं मंडल अध्यक्षों के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन एम बी कॉलेज ग्राउंड पर किया गया। 10-10 ओवर के इस मुकाबले में खेल भावना आपसी सौहार्द और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

मैच के प्रारंभ में उदयपुर सांसद डॉ. मनालाल रावत द्वारा टॉस उछाला गया। टॉस जीतकर शहर जिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और सधे हुए प्रदर्शन के साथ मैच की मजबूत शुरुआत की। शहर जिला टीम की कप्तानी जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। मंडल टीम की कप्तानी प्रताप सिंह राठौड़ ने की। शहर जिला वर्सेस मंडल टीम में देवनारायण धाबाई देवीलाल सालवी डॉ. पंकज बोराणा एवं तुषार मेहता गोविंद दीक्षित सिद्धार्थ शर्मा अशोक नागदा अशोक शर्मा राजेंद्र परिहार अमित सोलंकी भंवर सिंह देवड़ा जगदीश सुथार विजय प्रजापत गिरीश शर्मा भंवर सिंह देवड़ा ओम पारीख विजय आहुजा कन्हैयालाल वैष्णव मुकेश जोशी मोहन पटेल कमलेश शर्मा सुनील चौधरी अमृतलाल मेनारिया महेश गोस्वामी ने पूरे जोश के साथ रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कड़े मुकाबले के बाद अंततः शहर जिला टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मैच के समापन पर सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खेल भावना को सर्वोपरि बताते हुए सांसद खेल महोत्सव के उद्देश्य की सराहना की। उत्साहवर्धन के लिए शहर जिला टीम से उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत किरण तातेड जिला मंत्री खुशबू मालवीय डॉ सीमा चंपावत इत्यादि शहर और मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह मैत्री मैच न केवल खेल का आयोजन था बल्कि संगठनात्मक एकता स्वास्थ्य एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का सशक्त संदेश भी रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.