भाजपा 26 को मनाएगी वीर बाल दिवस कार्यक्रम

( 869 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Dec, 25 08:12

भाजपा 26 को मनाएगी वीर बाल दिवस कार्यक्रम

संगोष्ठी और चित्र प्रदर्शनी का होगा आयोजन, प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।

 

उदयपुर शहर जिला भाजपा की ओर से 26 दिसंबर को प्रदेशस्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पार्टी के कार्यक्रम के तहत उदयपुर शहर जिले में संगोष्ठी का आयोजन और चित्र प्रदर्शनी भी होगी। इसके साथ ही प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा जाकर शब्द कीर्तन में सहभागिता एवं श्रवण करेंगे। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ बताया कि मुख्य कार्यक्रम उदयपुर में होगा। चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। 

कार्यक्रम के जिला संयोजक देवनारायण धाबाई

ने बताया कि धर्म के प्रति साहिबजादों के अद्भुत बलिदान और साहस को प्रदर्शित किया जाएगा।  , मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम के सह सयोंजक अशोक नागदा , प्रदर्शनी सयोंजक खुशबू मालवीय ,सोशल मीडिया सयोंजक अमित सोलंकी को नियुक्त किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.