उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ व गीतकार पं. विश्वेश्वर शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 29 दिसम्बर को टाउनहाॅल में संाय 7 बजे से एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
पं. विश्वेश्वर शर्मा के भतीजे राजेश पण्ड्या ने बताया कि पं. विश्वेश्वर शर्मा की स्मृति में प्रतिवर्ष देश के एक गीतकार को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह गीत सम्मान उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी एवं देश के ख्यातनाम गीतकार डाॅ. विष्णु सक्सेना को प्रदान किया जायेगा। सम्मान स्वरूप एक लाख रूपयें की राशि प्रदान की जायेगी। विगत वर्ष यह सम्मान राम मोहन त्रिपाठी को प्रदान किया गया था। पं. जी ने अपने जीवन में 140 बाॅलीवुड फिल्मों के लिये गाने लिखे। जिसमें से चल सन्यासी मंदिर में... देश की जनता के मनोमस्तिष्क पर स्थापित गीत भी शामिल है। अक्षय कीर्ति व्यास के निर्देशन में पं. जी ने अपनी साहित्य यात्रा प्रारम्भ की थी। पं. जी ने गीतों की गहराई तक जा कर उसकी मूल भावना को देश की जनता के सामनें प्रस्तुत किये। बाॅलीवुड में मेवाड़ को पं. जी के माध्यम से भी पहिचाना गया।
रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष मनीष गन्ना ने बताया कि क्लब अपने सामाजिक सेवा कार्यो के साथ-साथ साहित्य क्षेत्र में भी सेवा कार्य कर रहा है। जिसके तहत उक्त कवि सम्मेलन का आयोजन शािमल है। क्लब ने आरएनटी मेडिकल काॅलेज के नेफ्रोलोजी वार्ड में रोगियों की सहायतार्थ मशीनें भेंट कर रखी है। इसके अलावा कुछ वार्डो को भी गोद ले रखा है। क्लब ने इस वर्ष सुदूर गांव में एक राजकीय विद्यालय गोद ले रखा है। जिसका सर्वांिगण विकास किया जा रहा है, साथ ही कुछ विद्यालयों में फर्नीचर भी भेंट किये है।
इस अवसर पर पं. विश्वेश्वर शर्मा की विरासत को बाॅलीवुड में निर्देशन,कहानी एवं लेखन विधा को आगे ले जाने वाले पौत्र नीलाभ शर्मा ने बताया कि गीत सम्मान में डाॅ. विष्णु सक्सेना को सम्मान स्वरूप एक लाख रूपयें की राशि प्रदान की जायेगी। अब तक पं. जी की गीत, कविता,कहानी, उपन्यास,खंडकाव्य की लगभग 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। राजसथान साहित्य परिषद ने पं. विश्वैश्वर शर्मा को साहित्यकार सम्मान से विभूषित किया है। कवि सम्मेलन में डाॅ. विष्णु सक्सेना,भीलवाड़ा के कवि राजेन्द्र गोपाल व्यास,मुबंई के सुनील व्यास,चित्तौड़ की दीपिका माही,मावली के मनोज गुर्जर,प्रतापगढ़ के शैलेन्द्र शैलू कविता पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय कवि राव अजात शत्रु होंगें।
इस अवसर पर अनिल मेहता ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से ही स्वस्थ एवं स्वच्छ मनोरंजन करता आया है। क्लब साहित्य क्षेत्र में सेवा कार्य करने हेतु आगे बए़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब मेवाड़ के पूर्वाघ्यक्ष अनिल मेहता करेंगे।