कांग्रेस स्थापना दिवस पर एकजुटता, सामाजिक न्याय और संविधान मूल्यों के संरक्षण का आह्वान

( 719 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Dec, 25 13:12

 कांग्रेस स्थापना दिवस पर एकजुटता, सामाजिक न्याय और संविधान मूल्यों के संरक्षण का आह्वान

उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और आमजन की आवाज़ है, जो सदैव कमजोर, वंचित एवं मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रही है।

 


मीणा ने कहा कि आज के दौर में नफ़रत, असहिष्णुता और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा के मूल्यों को मजबूत करना कांग्रेस का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक सामरसता के संवर्धन का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव भीम सिंह चुंडावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाएँ तथा वंचित-शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़ा होना और कमजोर के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही कांग्रेस की पहचान और विरासत है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र और संविधान में अटूट आस्था को पार्टी की वास्तविक शक्ति बताया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया गया, जिनमें ओंकार लाल मेनारिया, मोड सिंह सिसोदिया, हुसैन खान, रतन लाल पूर्बिया, मधु सालवी, मोहन मीणा, भूरी लाल, सतीश व्यास, शंकर लाल मेघवाल एवं भंवर लाल जैन सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी को शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नवल सिंह चुंडावत, शांता प्रिंस, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. कौशल नागदा, भगवती डांगी, रूप लाल सालवी, ओम प्रकाश गमेती, अजीज खान पठान, डॉ. दिव्यानी कटारा, गोपाल सरपटा, सौरभ शर्मा, ज्ञान प्रकाश सेन, गौतम लाल मीणा, इश्तियाक चंचल, मोहम्मद खान, राजेश मेनारिया, दिनेश औदिच्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में भी अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ द्वारा ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया तथा संगठनात्मक प्रतिबद्धता को दोहराया गया।


 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.