रोटरी क्लब मेवाड़ व गीतकार पं. विश्वेश्वर शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट ने पं. विश्वेश्वर शर्मा की स्मृति में गीतकार डाॅ. विष्णु सक्सेना को दिया गीत सम्मान

( 673 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Dec, 25 03:12

जमीं से पाँव का रिश्ता न टूटने पाये.....

रोटरी क्लब मेवाड़ व गीतकार पं. विश्वेश्वर शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट ने पं. विश्वेश्वर शर्मा की स्मृति में गीतकार डाॅ. विष्णु सक्सेना को दिया गीत सम्मान

.
उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ व गीतकार पं. विश्वेश्वर शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को टाउनहाॅल में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के ख्यातनाम गीतकार उत्तरप्रदेश अलीगढ़ के डाॅ. विष्णु सक्सेना को इस वर्ष का गीत सम्मान पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी,हिजिंलि के पूर्व सीईओ अखिलेश जोशी,वंडर सीमेन्ट के राजेन्द्र बोरा,एसबीआई के रीजनल मेनेजर एम जी व्यास,रीको उदयपुर के महाप्रबन्धक अजय पण्ड्या,निक्सिथन ग्लोबल सर्विसेज के के हिमकर दुबे ने प्रदान किया। सम्मान स्वरूप डाॅ. सक्सेना को एक लाख रूपयें की राशि प्रदान की गई।    
कवि सम्मेलन में डाॅ. विष्णु सक्सेना ने गीत जो हाथ थाम लो वो फिर न छूटने पाये,प्यार की दौलतें कोई न लूटने पाये,जब भी छूलो बुलंिदयां तो ध्यान ये रखना,जमीं से पाँव का रिश्ता न टूटने पायें, कवियित्री दीपिका माही ने दीपिका माही तुम्हारी बात में जादू, नयन वाचाल लगते है,ं तुम्हारे बिन मुझे सुख-चैन सब जंजाल लगते हैं,मैं अपने प्रेम को आकार देने में झिझकती हूँ,जरा सी बात कहने में हजारों साल लगते हैं... पर तालियों की दाद पायी।
कवि सुनील व्यास ने काश कोई ऐप ऐसा होता, जिसमें इंसानियत लॉगिन करती,जहाँ ईमोजी की जगह,हँसती मुस्कुराती जिंदगी अपलोड होती.... पर खूब तालियंा मिली।



कवि मनोज गुर्जर ने फूँकते है जान अपनी, तो वतन आबाद है, हो गए बलिदान उनकी, इस ह्रदय में याद है, ओढ़कर तन पे तिरंगा, वीर हमको कह गएं,देश जिंदाबाद था, ये देश जिंदाबाद है. रचना प्रस्तुत कर .देशभक्ति की गंगा बहायी।
राजेंद्र गोपाल व्यास ने मंच पर धरेजो काव्य के यह कलश, कितने जन्मों के तप के यह परिणाम है, कितने पुण्य के बदले में मिलते तुम्हें यह वह झरने, जो सृष्टि में अविराम है....,कवि शैलेन्द्र शैलू ने फिल्मी पैरोडी सुना कर सबको खूब आनंदित किया।
कवि सम्मेलन के सूत्रधार उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय कवि राव अजात शत्रु ने अरावली पर्वतमाला पर चले रहे विवाद के बीच अपनी रचना यह अरावली शीश मुकुट है हर मेवाड़ी पानी का राणा कुंभा का मान, त्याग है पन्ना सी बलिदानी का एकलिंग दिवान जहां का भाग्य वीरता गाता है चित्तौड़ दुर्ग इस आड़ावत की शौर्य कथा दोहराता है,यह अरावली दानवीर भामाशाहों की पूंजी है इस अरावली के पथ पर चेटक की टापें गूंजी है तुम इंच इंच से नाप रहे यह व्यापारी परिपाटी है इस अरावली की हर घाटी सुन लो हल्दीघाटी है... रचना पेश कर सभी का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया।
कवि सम्मेलन में पं. विश्वेश्वर शर्मा पर तैयार की गई एक डाक्यूमेन्ट्री दिखाई गई। जिसमें पं.शर्मा ने अपने जीवन में 140 बाॅलीवुड फिल्मों के लिये गाने लिखे। जिसमें सर्वाधिक प्रसिद्ध रहा चल सन्यासी गाना प्रमुख था।
प्रारम्भ में रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष मनीष गन्ना ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि क्लब अपने सामाजिक सेवा कार्यो के साथ-साथ साहित्य क्षेत्र में भी सेवा कार्य कर रहा है। इसके अलावा कुछ वार्डो को भी गोद ले रखा है। क्लब ने इस वर्ष सुदूर गांव में एक राजकीय विद्यालय गोद ले रखा है। जिसका सर्वांिगण विकास किया जा रहा है, साथ ही कुछ विद्यालयों में फर्नीचर भी भेंट किये है।
इस अवसर पर क्लब संरक्षक हंसराज चैधरी ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब ने सर्वप्रथम आरएनटी मेडिकल काॅलेज के नेफ्रोलोजी वार्ड में रोगियों की सहायतार्थ मशीनें भेंट की थी। उसके बाद क्लब ने सेवा कार्यो में कभी पीछे मुड़़ कर नहीं देखा।  
समारोह में मनीष गन्ना,हंसराज चैधरी,योगेश पगारिया,दीपेश कोठारी,सचिव मुकेश शर्मा,मुकेश महात्मा,नीलाभ शर्मा,विमल पण्ड्या,राजेश पण्ड्या,ययाति पण्ड्या, राकेश पण्ड्या,कुसुमाकर पण्ड्या,रोहित पण्ड्या,सोमशेखर व्यास,चंचलेश भट्ट ने अतिथियों का पगड़ी व उपरना से स्वागत  किया। इस अवसर पर समासेवी गगनसिंह राव भी मौजूद थे। समारोह को सभी अतिथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के पूर्वाध्यक्ष अनिल मेहता ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.