षरीर को सुंदर बनाने के साथ-साथ मन को भी पवित्र रखेंः साध्वी

( 3282 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jan, 26 02:01

षरीर को सुंदर बनाने के साथ-साथ मन को भी पवित्र रखेंः साध्वी

 

बाड़मेर। वात्सल्य मूर्ति दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में वात्सल्य सेवा केन्द्र बाड़मेर में चल रही श्री षिव महापुराण कथा के तीसरे दिन गुरूवार को साध्वी सत्यसिद्धा ने अपने प्रवचनों में कहा कि व्यक्ति को सुंदर व साफ सुथरा रहने के लिए भले ही मेहनत करें लेकिन मन भी पवित्र व साफ सुथरा रखना चाहिए, जिससे परमात्मा की कृपा प्राप्त हो सकें। 

साध्वी सत्यसिद्धा ने कहा कि वास्तव में दुख नाम की दुनियां में कोई बात है ही नहीं। व्यक्ति अपने मन व विचारों में संतुश्टि प्राप्त नहीं कर पाता तब उसे चारों और दुख लगने लगता है। बच्चा जब जन्म लेता है तो उसके पास कुछ नहीं होता है, लेकिन सब बच्चे का भोला स्वभाव व अपनेपन से देखभाल व लाड प्यार देते है। बच्चा ज्यों ज्यों बड़ा होता है उससे अपेक्षाएं प्रारंभ हो जाती है, ये अपेक्षा पूरी नहीं होने पर व्यक्ति चिंतित हो जाता है। व्यक्ति को हर हाल में खुष रहना चाहिए कि वह इस दुनियां में आया तब कुछ नहीं लाया तो टेंषन की बात मन में नहीं लानी चाहिए। देष में हजारों लोगों  ने नासमझी के कारण आत्महत्या का रूख किया लेकिन इससे उनको क्या हासिल हुआ। परमात्मा की ओर से दिए गए सुंदर षरीर को कुछ ही क्षणों में मिट्टी में मिला दिया। परमात्मा ने हमें धरती पर भेजा है तो उसका अहसान मानकर प्रभु भक्ति का स्मरण करते हुए सेवा में लग जाना चाहिए। 

कथा में वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाष मेहता, उपाध्यक्ष पुरूशोतम खत्री, अम्बालाल खत्री, नवीन सिंघल, एडवोकेट सवाई प्रजापत, षर्मिला चैहान, ओमप्रकाष माली, छोटूसिंह पंवार, निम्बसिंह देवड़ा, रविन्द्रसिंह भाटी, गोविंदसिंह सोढा, तोगाराम मेघवाल, नारायण बृजवाल, चंद्रवीर परिहार, षिवम मेघवाल, पारस माली आदि सैकड़ों महिलाओं व पुरूशों ने कथा सुनने का आनन्द लिया। कथा में प्रतिदिन भोजन प्रसादी  भामाषाह ओमप्रकाष माली की ओर से रखी गई है। कथा में वात्सल्य सेवा केन्द्र की बालिकाओं ने कृश्ण-राधा का रूप धरकर भजन पर नृत्य की प्रस्तुति दी।

वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाष मेहता ने बताया कि दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा का अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्री षिव महापुराण कथा 19 जनवरी तक होगी। 20 जनवरी को यज्ञ व पूर्णाहुति का आयोजन रखा गया है। कथा स्थल तक आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था भगवान महावीर टाउन हाॅल के पास प्रतिदिन दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कथा में 20 जनवरी को पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर संत समागम होगा। इस दौरान ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के सिद्धपीठाधीष्वर श्रीश्री 1008 तुलछाराम महाराज, श्रीश्री 1008 महंत जगदीष पुरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत व पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत जगराम पुरी महाराज, श्रीश्री 1008 खुषालगिरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत परषुरामगिरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत नारायणपुरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत षंभूनाथ महाराज, श्रीश्री 1008 महंत प्रवीणपुरी महाराज का पावन सानिध्य रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.