राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

( 1710 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 26 09:01

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत शहीद सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा आज केवल एक बुराई नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को खराब किया जा रहा है। जिस मिट्टी ने देश को आजाद कराने के लिए अपने बेटे-बेटियाँ कुर्बान किए, उसी मिट्टी पर आज नशे का जहर फैलाया जा रहा है। जिस देश की आजादी शहीदों के रक्त से लिखी गई हो, उसका भविष्य नशे की वजह से खत्म हो रहा है। विद्यार्थियों को बताया कि नशा सपनों को कुचल देता है, माता-पिता की उम्मीदों को तोड़ देता है और शहीदों के बलिदान को अर्थहीन बना देता है।
कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि हम स्वयं को नशे से बचाएंगे, अपने साथियों को इस अंधकार से निकालेंगे, समाज को जागरूक करेंगे और शहीदों के सम्मान में एक नशा-मुक्त भारत बनाएंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य पायल महिपाल ने कहा कि आज के युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती नशा है। इस लड़ाई को बंदूक से नहीं, बल्कि चरित्र, साहस और सही निर्णय से जीती जाएगी। ऐसी कार्यशाला विद्यार्थियों को केवल जानकारी नहीं देतीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा दिखाती हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.