उदयपुर –श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित कि गई।
इस अवसर पर संस्थान संस्थापक अध्यक्ष कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा ने नेताजी के जीवन एवं बसंतोत्सव पर रोशनी डाली और विश्व सूक्ष्म कृति कलाकार डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा निर्मित नेताजी की सूक्ष्म कृतिका एवम् मां सरस्वती की लघु कृतिका का विमोचन समाजसेवी कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा, दीपक सुखाड़िया, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, प्रमोद वर्मा ने किया एवं डॉ. चित्तौड़ा की लघु कृतिकाओं की सराहना की ।
यह जानकारी संस्थान अध्यक्ष के कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा ने दी।