पोकरण में मरु महोत्सव का का आयोजन आज- सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

( 238 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jan, 26 17:01

लौहारकी के धौरों पर इण्डियन आईडियल सैलिब्रिटी मोतीखां की होगी भव्य सांस्कृतिक सांझ

     जैसलमेर । जग विख्यात मरु महोत्सव-2026 का आयोजन 29, 30 एवं 31 जनवरी तथा 01 फरवरी को होगा। इन चार दिवसीय मरु महोत्सव में सांस्कृतिक समागम का उत्सव होगा। कार्यक्रमों की कड़ी में गुरुवार, 29 जनवरी को पोकरण में मरु महोत्सव का शानदार आयोजन होगा। वहीं इसी दिवस सायं लौहारकी के रेतीले लहरदार धौरों पर सैलिब्रिटी इण्डियन आईडियल मोतीखां द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी।

       जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि मरु महोत्सव के यादगार आयोजन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मरु महोत्सव को देखने वाले देशी-विदेशी सैलानी उसका भरपूर आनंद लें, उसी अनुरुप व्यवस्थाओं को अमलीजामा दिया गया है।

      उपखण्ड अधिकारी पोकरण हीरसिंह चारण ने बताया कि पोकरण मुख्यालय पर मरु महोत्सव का आयोजन 29 जनवरी को किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को प्रातः 9 बजे नेपालेश्वर महादेव मंदिर पर आरती के साथ इस महोत्सव की शुरुआत होगी वहीं प्रातः 9ः30 बजे पोकरण फोर्ट से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शोभा यात्रा का आयोजन होगा। वहां पर प्रातः 11 बजे मरु महोत्सव का उद्घाटन होगा एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें। इसके बाद दोपहर 12 बजे से मिस- मिस्टर पोकरण-2026 जैसी रौचक एवं आकर्षक प्रतियोगिता होगी। उसके बाद रस्सा-कस्सी, ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएॅं, पोटरेस, दौड़ एवं म्युजिक चेयर प्रतियोगिताएं होगी।

      उन्होंने बताया कि इसी दिवस सायं 7ः30 बजे लौहारकी के धौरों पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतीयां दी जाएगी एवं इसके बाद सैलिब्रिटी इण्डिन आईडियल मोतीखां की भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।     


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.