जैसलमेर, सम-लखमणा एवं खुहड़ी में सजेगा विश्वविख्यात मरु महोत्सव-2026

( 337 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jan, 26 17:01

      जैसलमेर। राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं मरुस्थलीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाला विश्वविख्यात मरु महोत्सव-2026 दिनांक 30, 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को जैसलमेर, सम-लखमणा एवं खुहड़ी में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक महाकुंभ में सैलिब्रिटी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मिस्टर डेजर्ट, मिस मूमल-2026, पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, ऊंट दौड़, कैमल शो, लोकनृत्य एवं हस्तशिल्प मेला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे।

       जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि मरु महोत्सव-2026 को स्मरणीय एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पर्यटकों एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा, यातायात एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

       प्रभारी अधिकारी (सामान्य) एवं उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं एवं सभी को समयबद्ध, जिम्मेदार एवं समर्पित भाव से कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं।

     30 जनवरीः जैसलमेर नगर में मरु महोत्सव का भव्य शुभारंभ

     दूसरे दिन सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में आरती, गड़ीसर झील से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम तक भव्य शोभायात्रा, एवं महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा। इस दौरान मरुश्री, मिस मूमल-2026, मिसेज जैसलमेर, साफा बांधो, मूंछ प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट मेला, पपेट शो एवं फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे।

     सायं प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मधुबंती बागची की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।

     31 जनवरीः ऊंट, लोकसंस्कृति एवं रोमांच से सजेगा तीसरा दिन

    तीसरे दिन योगा एवं लोकवाद्य संगीत, बीएसएफ कैमल टेंटू शो, एयरफोर्स वॉरियर ड्रिल, ग्रामीण खेल, कैमल पोलो, ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता, एवं शान-ए-मरुधरा जैसे विशेष आकर्षण रहेंगे।

    सायंकाल सम-लखमणा के धोरों पर बॉलीवुड सिंगर राज बर्मन की सैलिब्रिटी नाइट आयोजित होगी।

    01 फरवरीः खुहड़ी के धोरों पर भव्य समापन समारोह

    महोत्सव का ऐतिहासिक समापन माघ पूर्णिमा की चांदनी रात में खुहड़ी के रेतीले धोरों पर होगा। इस अवसर पर घुड़दौड़, मांडणा कला प्रदर्शनी, कैमल रेस, एवं इंडियन आइडल फेम पियूष पंवार की भव्य प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगी।

     मरु महोत्सव-2026 राजस्थान की लोकसंस्कृति, परंपरा, संगीत एवं पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाते हुए जैसलमेर को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.