भोजपुरी सुपर स्टार स्वीटी छाबड़ा की नई पेशकश “बवाल” ने यूट्यूब पर मचाई धूम

( 1244 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jan, 26 16:01

भोजपुरी सुपर स्टार स्वीटी छाबड़ा की नई पेशकश “बवाल” ने यूट्यूब पर मचाई धूम

मुंबई | भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार स्वीटी छाबड़ा की नई पेशकश “बवाल” का गाना यूट्यूब पर ज़बरदस्त सफलता हासिल कर रहा है। रिलीज़ के साथ ही यह गाना दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है और अब तक इसे 1 लाख 75 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, वहीं यह गाना ट्रेंडिंग में भी शामिल हो गया है।

गाने को मिल रहे अपार प्यार पर अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“मैं अपने सभी चाहने वालों का दिल से धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने मेरे गाने को इतना प्यार दिया। मैं हमेशा अपने दर्शकों के लिए कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करती रहूँगी।”

आपको बता दें कि स्वीटी छाबड़ा एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जो भोजपुरी, हिंदी, पंजाबी और साउथ इंडियन फिल्मों में अपने अभिनय से अलग पहचान बना चुकी हैं। उनका जन्म 21 जनवरी को इटावा (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में भोजपुरी फिल्म “दूल्हा अईसन चाही” से की थी, जिसमें उन्होंने रवि किशन के साथ काम किया था।

स्वीटी छाबड़ा को उनके शानदार अभिनय के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें स्वामी विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड (2021) प्रमुख है।

गाना “बवाल” में स्वीटी छाबड़ा की दमदार अदाकारी के साथ-साथ तकनीकी टीम का भी शानदार योगदान रहा है।
गाने का संगीत रवि राज देवा, गीत विंध्यांचल बिहारी, और गायन विजय राज यादव (VRY) व नेहा राज ने किया है। कोरियोग्राफी अश्विन गोहिल (अश्विन मास्टर) की है।
डी.ओ.पी. शकील अंसारी, एडिटिंग साहिल अंसारी, कलरिस्ट व DI शोएब अंसारी, लाइट्स अनवर, कैमरा यूनिट बाल्मिक सिंह की रही।
कॉस्ट्यूम डिज़ाइन इरशाद अंसारी, मेकअप रोहित सिंह, हेयर स्टाइलिस्ट नैना, प्रोडक्शन मैनेजर दीपक कुमार सिंह और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

कुल मिलाकर, “बवाल” दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और आने वाले समय में इसके और भी रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.