महात्मा गांधीजी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

( 336 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jan, 26 17:01

जिला कलक्टर ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए

महात्मा गांधीजी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाहॉल में शहीद दिवस मनाया गया। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कार्मिकों सहित गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान गांधीजी के अहिंसा, सत्याग्रह एवं स्वदेशी के आदर्शों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम और रामधुनी का श्रवण किया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.