रामकुमार को मिला डिग्गी का लाभ, बढा कृषि उत्पादन

( 575 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jan, 26 16:01

रामकुमार को मिला डिग्गी का लाभ, बढा कृषि उत्पादन

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
 श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल लालगढ़ में शनिवार को ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पहुंचे श्री रामकुमार पुत्र श्री लेखराम निवासी लालगढ़ जाटान ने बताया कि उसकी कृषि भूमि 20 एसडीएस चक में है। उसके द्वारा कृषि विभाग में डिग्गी निर्माण के लिए आवेदन किया गया। विभागीय दिशा निर्देश अनुसार डिग्गी का निर्माण करने पर योजना के तहत 3 लाख रुपये का अनुदान मिला।
 लाभार्थी ने बताया कि डिग्गी निर्माण से पूर्व में खुला पानी लगता था। इससे पूरे खेत में सिंचाई नहीं हो पाती थी, लेकिन अब फव्वारा व ड्रिप सिंचाई के उपयोग से सिंचाई क्षेत्रफल व उत्पादन बढ़ा है। योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थी द्वारा राजस्थान सरकार और माननीय मुख्यमन्त्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.