श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक वृत 18 जेड में ग्राम उत्थान-2026 अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर में उपस्थित विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी श्री आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी जी राम जी का प्रचार-प्रसार किया गया। 54 स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 62 मंगला पशु बीमा, 194 पशुओं का प्राथमिक उपचार, 3 कृत्रिम गर्भाधान 16 फर्टीलिटी किट वितरण की गई।
उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा 25 नये सदस्य बनाए गए। सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 11 व डिग्गी के 66 आवेदनों की प्रगति दर्ज की गई। राजस्व पटवारियों ने 95 किसानों को किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाकर जानकारी दी गई।
इस दौरान 29 पीएम सूर्य पंजीकरणए 4 युवा स्वरोजगार फार्म, खाला पुनर्निर्माण के 4 प्रार्थना पत्र, 13 किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड वितरण 80, डिग्गी व तारबंदी के 39 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक श्री केशव कालीराणा, श्री हरबंस सिंह, जल संसाधन विभाग के एक्सईएन श्री नरेश कुमार मीणा, कृषि विपणन बोर्ड से श्री अमित कुमार, श्री विनोद खेरवा वीडीओ, रमजीत कौर, श्री कुलवंत सिंह भू-अभिलेख निरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।