श्रीगंगानगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा रविवार को बजट प्रस्तुत किया गया। देश का बजट 2047 विकसित भारत की ऊंची उडान वाला बजट है। यह ऐतिहासिक और उल्लेखनीय बजट है। इससे देश को नई ऊर्जा व नई गति मिलेगी।
श्री निहालचंद ने बताया कि यह बजट विकसित भारत को मजबूत करने वाला बजट है। इससे राष्ट्र सशस्त बनेगा। इस बजट में गांव, गरीब व किसान पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जिससे ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। देश में लखपति दीदियों की संख्या बढेगी। वित्तीय घाटा कम करने का प्रयास किया गया है। कपडा उद्योग में तेजी आएगी। शुगर व केंसर की दवाएं सस्ती कर आमजन को राहत दी है। महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी। जिससे देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छोटे किसानो को आर्थिक मदद का प्रावधन किया गया गया है। यह बजट महंगाई को नियंत्रण करने वाला है। केन्द्रीय बजट से देश का सर्वांगिण विकास होगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा हर वर्ग को किसी न किसी रूप में लाभ मिलेगा।