केंद्रीय बजट पर राजस्थानव्यापी प्रेस वार्ता से पूर्व उदयपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत

( 846 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Feb, 26 17:02

केंद्रीय बजट पर राजस्थानव्यापी प्रेस वार्ता से पूर्व उदयपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत

उदयपुर |  केंद्रीय बजट को लेकर 2 फरवरी को पूरे राजस्थान में एक साथ आयोजित होने वाली प्रेस वार्ता के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ आज शाम डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पधारे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा डॉ अलका मूंदड़ा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा मावली विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल पूर्व जिला अध्यक्ष देहात चंद्रगुप्त सिंह चौहान जिला महामंत्री देवीलाल सालवी पंकज बोराणा पूर्व विधायक डॉ बी आर चौधरी मावली पूर्व विधायक दालीचंद डांगी पूर्व प्रधान सायरा भोपाल सिंह राव शहर जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह आसोलिया शहर जिला महामंत्री देहात जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया जिला मंत्री खुशबू मालवीय आपदा राहत प्रबंधक जिनेंद्र शास्त्री जिला पूर्व उपाध्यक्ष शांतिलाल जैन कुंतल जोशी कुलदीप सिंह सांकरिया खेड़ी मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह राव यशवंत पुरोहित सहित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि 2 फरवरी को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं जनहितैषी प्रावधानों एवं राजस्थान के लिए इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.