राजस्व खेल महोत्सव में श्री जगदीश कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन

( 380 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Feb, 26 16:02

राजस्व खेल महोत्सव में श्री जगदीश कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन

श्रीगंगानगर। राजस्व मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित खेल महोत्सव 2026 में जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी श्री जगदीश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके चलते खेल महोत्सव में जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा श्री कुमार को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगासिंह में 31 जनवरी-1 फरवरी तक आयोजित खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान श्री जगदीश कुमार ने गोला फेंक, कबड्डी और वॉलीबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शानदान प्रदर्शन करने पर जिला कलक्टर सहित मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से श्री कुमार को बधाईं दी गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.