उदयपुर। समर्थ गुरु रामदास नगर की कुंभा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक उमेश जोशी ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत प्रियांशु जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता सह महानगर कार्यवाह राहुल राठौर, विशेष अतिथि देवकिशन मेनारिया तथा अध्यक्षता राजकुमार जी शर्मा ने की।
वानरेश्वर हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई जिसमें हजारों माताएं बहनों ने कलश यात्रा में भाग लिया और लगभग दो सौ छोटे बालक महापुरुष बनकर आए। कलश यात्रा के दौरान संत प्रियांशु जी महाराज स्वयं यात्रा में पैदल भ्रमण किया। प्रियांशु महाराज ने कहा कि हम हिन्दू है, हम किसी भी धर्म के विरोधी नहीं है लेकिन हिंदू धर्म के कट्टर समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको हिंदू होने के नाते जातपात छोड़कर एक रहना होगा। मुख्य वक्ता राहुल राठौड़ ने कहा कि भारत की जेन जी विश्व का नेतृत्व करने वाली है। श्री राठौड ने संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक शिष्टाचार के बारे में बताया।
महिला प्रतिनिधि के रूप में सुश्री प्रिया लोहार ने कुटुंब प्रबोधन के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक उमेश जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग तीन हजार पांच सौ धर्म प्रेमी उपस्थित थे, समापन वंदेमातरम् राष्ट्रगान के साथ हुआ तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया।