कपिल वर्मा को एआई आधारित डिजिटल विज्ञापन पर पीएचईडी 

( 741 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Feb, 26 04:02

कपिल वर्मा को एआई आधारित डिजिटल विज्ञापन पर पीएचईडी 

उदयपुर। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शोधार्थी कपिल वर्मा ने “उच्च शिक्षा में छात्र सहभागिता पर एआई संचालित डिजिटल विज्ञापन का अध्ययन” विषय पर अपना शोध प्रबंध सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से किए जाने वाले विज्ञापनों के प्रभाव और उनकी भूमिका को समझने पर केंद्रित है।
इस शोध में यह विश्लेषण किया गया है कि किस प्रकार एआई आधारित डिजिटल विज्ञापन उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सहभागिता, रुचि और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। शोध प्रबंध को डॉ. नरेंद्र सिंह चावड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संकाय सदस्यों ने कपिल वर्मा के इस शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। यह शोध भविष्य में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रभावी डिजिटल रणनीतियाँ विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। शोध कार्य में पेसिफिक विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. हेमंत कोठारी, रजिस्ट्रार शरद कोठारी और फैकल्टी चेयरमैन साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रो. दिलेन्द्र हिरन का विशेष सहयोग रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.