बसंत सिंह सोलंकी, कोटा के डॉ. गिरी गिरिवर, झालावाड़ के राजेंद्र प्रसाद शान्तेय, जयपुर की अक्षयलता शर्मा सम्मानित होंगे

( 518 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Feb, 26 05:02

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल लेखक एवं पत्रकार, कोटा

बसंत सिंह सोलंकी, कोटा के डॉ. गिरी गिरिवर, झालावाड़ के राजेंद्र प्रसाद शान्तेय, जयपुर की अक्षयलता शर्मा सम्मानित होंगे

* उपनिषद में वैचारिक मंथन, 103 साहित्यकार, पत्रकार ,विद्यार्थियों का सम्मान होगा

 नाथद्वारा । साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से आगामी 8 एवं 9 फरवरी 26 को नाथद्वारा के भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में दो दिवसीय पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि समारोह के विभिन्न सत्रों में उपनिषद में विद्वानों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यानों के साथ विचार मंथन किया जाएगा। बृज भाषा कवि सम्मेलन, पुस्तकों के लोकार्पण के साथ - साथ 103 साहित्यकारों, पत्रकारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों को अलंकरणों और मानद उपाधियों से विभूषित कर सम्मानित किया जाएगा।
  श्याम देवपुरा ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित ब्रजभाषा उपनिषद में भक्त कवि कुंभनदास के काव्य में दर्शन पर वृंदावन के
गोपालकृष्ण दुबे,  भक्त कवि सूरदास के काव्य में दर्शन पर वृंदावन के ब्रजभूषण चतुर्वेदी 'दीपक', भक्त कवि गोविंददास के काव्य में दर्शन पर भरतपुर के हरिओम 'हरि' तथा भक्त कवि नंददास के काव्य में दर्शन पर
राया - मथुरा की श्रीमती संतोष 'ऋचा' अपना व्याख्यान देंगे। उपनिषद के दूसरे सत्र में भक्त कवि छीत स्वामी के काव्य में दर्शन पर भरतपुर के सुरेश कुमार शर्मा, भक्त कवि परमानंददास के काव्य में दर्शन पर कासगंज के श्रीकृष्ण शरद, भक्त कवि चतुर्भुज दास के काव्य में दर्शन पर भरतपुर के नरेन्द्र निर्मल तथा भक्त श्रीकृष्णदास के काव्य में दर्शन पर कोटा के सत्येन्द्र यादव व्याख्यान देंगे। साथ ही समस्यापूर्ति कार्यक्रम में आमंत्रित साहित्यकारों द्वारा कवित एवं सवैया पर चर्चा की जाएगी।
       उन्होंने बताया कि भरतपुर के हरिओम हरि ,नरेंद्र निर्मल तथा डीग के सुरेन्द्र सार्थक एवं राया के अंजीव रावत को बृज ग़ज़ल श्री की उपाधि से विभूषित किया जाएगा। बीकानेर के चेतन स्वामी एवं सेलम के एम. श्रीधर को साहित्य मर्मज्ञ की मानद उपाधि के साथ पांच हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली की भावना शुक्ल को हिंदी साहित्य शिरोमणि एवं आगरा के रमेश पंडित को बृज भाषा मनीषी की उपाधि से विभूषित एवं तीन हजार एक सौ रूपये से सम्मानित किया जाएगा। 
 श्याम देवपुरा ने बताया कि रविपुरोहित बीकानेर, देवी कारफरमा कोलकाता, डॉ. सुरेश वशिष्ठ गुरुग्राम, डॉ. मंजरी पाण्डेय वाराणसी, बसंत सिंह सोलंकी उदयपुर, डॉ. विजय लक्ष्मी अल्मोड़ा, डॉ. रामकुमार घोटड़ सादुलपुर को भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान तथा हिंदी साहित्य विभूषण की मानद उपाधि, डॉ. गुलाबचंद एन पटेल गांधीनगर, प.रामेश्वर दयाल महेरे शूकरक्षेत्र सिरोंज को समाज सेवा मर्मज्ञ मानद उपाधि एवं अमित गोयल राया को  रक्तदान वीर  मानद उपाधि  एवं दो हजार एक सौ रूपये राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजेंद्र प्रसाद शान्तेय झालावाड़, आनंद शर्मा दिल्ली, डॉ. महामाया प्रसाद चौबीस उदयपुर, माताप्रसाद शुक्ल ग्वालियर, डॉ. गिरी गिरिवर कोटा, अक्षयलता शर्मा जयपुर को हिंदी साहित्य मनीषी, शिवदान सिंह राणावत उदयपुर, ऋतु चतुर्वेदी भीलवाड़ा, डॉ. छगनराज राव दीप एवं डॉ. दीपा परिहार दीप्ति जोधपुर को हिंदी काव्य मनीषी अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा राजेंद्र केशोरिया,देवकी केशोरिया मथुरा, कृष्ण कुमार सेनी दौसा, डॉ. देवराज शर्मा पाली, नंदकिशोर काबरा उदयपुर एवं सुश्री उमा शर्मा मथुरा को समाज सेवा कला सेवा रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
     समारोह में पत्रकारिता सेवा में लगे नाथद्वारा , ककरोली, राजसमंद क्षेत्र के 38 पत्रकारों को पत्रकार श्री की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पत्रकार गिरीश पालीवाल, दर्पण पालीवाल,  गिरीराज सोनी, 
 निलेश पालीवाल, अरविंद मुखिया, सुधीर पुरोहित, चेतन उपाध्याय,  मयंक सनाढ्य, 
 अब्दुल समद 'राहीं', दरियाव सिंह गोरवा, 
 प्रमोद जोशी,  गोविन्द त्रिपाठी,  तरूण सोनी, 
 चिराग माहेश्वरी, जगदीश सोनी,  नवीन सनाढ्य,  भूपेश दुर्गावत,   जगदीशचन्द्र कपूर, 
 सत्यदेव उपाध्याय,  अशोक त्रिपाठी, रामकिशन सोनी,  महेश शर्मा,  मनीष पुरोहित,  शेखर पालीवाल,  दिनेश श्रोत्रिय, 
 तरूण दवे,  सुरेशचन्द्र भाट, जुजर हुसैन,  जगदीश पालीवाल,  नरेन्द्र पालीवाल 'राजूभाई', महेश पालीवाल,  तुलसीदास सनाढ्य,  हेमत कुमार पालीवाल 'जोनू', 
शशि महाकाली,  राहुल कपूर, कुलदीप शर्मा,  दिनेश माली एवं परेश पण्ड्‌या को सम्मानित किया जाएगा।
     प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी समारोह में विभिन्न परीक्षाओं में प्रतिभावान विद्यार्थियों को विद्यार्थी रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमें
डॉ. फाल्गुन पुरोहित, गौरी चौधरी, करण बागोरा,  हार्दिक जोशी,मानस बागोरा, महेश माली, मयंक जोशी, ललिता वैरागी, मनन बोहरा,  तितीक्षा माली, श्रीजीका सोनी, ऋषिराज सिंह, वैष्णवी परिहार, एंजल गुर्जर, गायत्री भाटिया ,आरूषी दुर्गावत , अनुकृति नैनवा , माद्री सिंह एवं पोषिता माली को सम्मानित किया जाएगा।
       बाहर से सम्मान प्राप्त करने के किए आने वालों के लिए पूर्व सूचना पर आवास और भोजन की निशुल्क व्यवस्था साहित्य मंडल द्वारा की जाएगी।
-----------------


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.