उदयपुर। मुंबई, भारत-एशिया के सबसे बड़े आर्ट फेस्टिवल में उदयपुर के कलाकार यशराज सोनी की कलाकृति ‘अनकही बातें’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थान से चयनित एकमात्र कलाकार यश सोनी की यह कलाकृति मानवीय भावनाओं और अनकहे संवादों को कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदान करती है, जो कला प्रेमियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, जो मुंबई में आयोजित होने वाला एक प्रमुख आयोजन है, ने सोनी की इस अद्वितीय कलाकृति को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। 31 जनवरी से 8 फरवरी, तक आयोजित इस फेस्टिवल में विभिन्न कलात्मक अभिव्यक्तियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें ‘अनकही बातें’ एक प्रमुख आकर्षण रही।