माय भारत पोर्टल पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रश्नोत्तरी शुरू

( 455 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Feb, 26 19:02

युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विचार साझा करने का अवसर

माय भारत पोर्टल पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रश्नोत्तरी शुरू

श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए बजट क्वेस्ट 2026 क्विज लॉन्च की गई है। जहां जिले के युवा बजट 2026 से संबंधित प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकेंगे।
माय भारत केंद्र श्रीगंगानगर के उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रथम चरण में माय भारत पोर्टल पर 3 फरवरी से शुरू होने वाली बजट क्वेस्ट प्रश्नोत्तरी में युवाओं को 30 सवालों के जवाब देने होंगे। दूसरे राउंड में युवाओं को संबंधित विषयों पर माय भारत पोर्टल पर निबंध प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय राउंड में युवाओं को वित्तीय विषयों पर पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त होगा।
  इसके उपरांत प्रत्येक राज्य से 40 युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा, जहां युवाओं को बजट-2026 एव विकसित भारत बजट के संबंध में नवाचारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। माय भारत पर आयोजित होने वाला यह इन्नोवेटिव कार्यक्रम बजट-2026 के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने की पहल है तथा कार्यक्रम में भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। बजट क्विज 2026 प्रश्नोत्तरी के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा एवं जिले के युवा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हो सकेंगे। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए युवाओं को www.mybharat.gov.in  पोर्टल अथवा माय भारत ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.