संस्कृति में सिरमौर राजस्थान पर संभागीय निबंध प्रतियोगिता

( 320 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Feb, 26 02:02

कोटा। संस्कृति में सिरमौर राजस्थान पर कोटा संभाग स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
केसर काव्य मंच कोटा एवं संस्कृति, साहित्य,मीडिया फोरम कोटा का संयुक्त में किया जाएगा।  केसर काव्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रीति मीणा ने बताया कि राजस्थान दिवस 30 मार्च के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में हाड़ोती का कोई भी इच्छुक प्रतियोगी भाग ले सकता है। निबंध शब्द सीमा नौ सौ से एक हजार शब्द रखी गई है और टाइप किया गया निबंध व्हाट्सअप नंबर 9413350242 पर 28 फरवरी तक भेज सकते हैं। सह संयोजक डॉ. वैदेही गौतम ने बताया विजेताओं प्रथम को 1500 रूपये, द्वितीय को 1000 रूपये, तृतीय को 800 रुपए, चतुर्थ को 500 रुपए, पंचम को 300 रुपए तथा पांच प्रोत्साहन को 150 रूपये नकद प्रमाणपत्र सहित पुरस्कृत किया जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.