राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार सफलता

( 1029 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Feb, 26 19:02

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार सफलता

     विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि उसके विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। ईश्वर की कृपा तथा अभिभावकों व शिक्षकों के शुभाशीर्वाद से विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वहीं मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि कक्षा 9 के छात्र पार्थ नंदवाना एवं लाव्या गुप्ता ने इंडियन आर्मी क्विज़ 2026 की राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करते हुए जोनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें से केवल 36 टीमें (प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से एक टीम) का चयन जोनल स्तर के लिए किया गया। यह विशेष उपलब्धि है कि विद्यालय पूरे राजस्थान से चयनित एकमात्र विद्यालय रहा। इंडियन आर्मी क्विज़ के जोनल एवं फाइनल राउंड का आयोजन 8 एवं 9 फरवरी 2026 को लखनऊ में किया जाएगा। इसी क्रम में विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र गौरांग शाह ने सीबीएसई द्वारा आयोजित ‘आर्यभट्ट गणित चैलेंज’ में भाग लेकर विश्व स्तर पर शीर्ष 100 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.