प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

( 752 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Feb, 26 19:02

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
 बैठक में खरीफ 2023, खरीफ 2024 एवं रबी 2024.25 की फसलों से संबंधित फसल बीमा प्रकरणों की समीक्षा की गई। संयुक्त निदेशक कृषि श्री सुरजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 से रबी 2025-26 तक किसानों द्वारा बीमा पॉलिसियों के अंतर्गत बीमा कंपनियों के पास लगभग 5.50 लाख बीमा आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें से बीमा कंपनियों द्वारा अब तक 2.36 लाख प्रकरणों का निस्तारण कर दावा भुगतान किया जा चुका है।
 बैठक में फसल बीमा के लंबित प्रकरणों, बीमा दावा भुगतान की वर्तमान स्थिति, सर्वेक्षण प्रक्रिया, फसल क्षति आकलन, फसल कटाई प्रयोग, ऑडिट रिपोर्ट तथा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि वर्ष 2023 से 2025 तक के समस्त लंबित प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सम्बिधत अधिकरियो को निर्देशित किया कि  किसानों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया ैज्ध्डप्ग् ;त्ैज् एवं ैज्द्ध पद्धति के अनुसार संपादित प्रयोगों का निस्तारण नियमानुसार किया गया, पारदर्शी एवं नियमानुसार पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र किसानों को समय पर लाभ मिल सके।
 मौसम खरीफ 2025 के अंतर्गत प्राप्त 27 आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। जिला कलक्टर ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल बीमा प्रीमियम राशि मौसम रबी 2024-25 की बीमा कंपनी की लौटाई गई राशी समय पर संबंधित बैंक में जमा करवाएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रीमियम जमा हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
 बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्रीमती रीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर कुमार, उद्यान विभाग की अधिकारी श्रीमती प्रीति, संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण, बैंक प्रतिनिधि एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.