होण्डा ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने मेवाड़ होण्डा का हुआ उद्घाटन

( 1315 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 26 13:02

अगले पंाच वर्षो में होण्डा कंपनी 10 नये माॅडल लाॅन्च करेगा

होण्डा ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने मेवाड़ होण्डा का हुआ उद्घाटन



उदयपुर। चार पहिया वाहन होण्डा कार के ग्राहकों को बेहतर सुविधायें देने हेतु मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को होंडा कंपनी के सेल्सएण्ड मार्केटिंग के वाइस प्रेसीडेन्ट कुणाल बहल,नेशनल सेल्स हेड निखिल शुक्ला,डीलर राजेन्द्र मीणा ने फीता काटकर मेवाड़ होण्डा शो रूम का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर जोनल मार्केटिंग हेड अनुराग सिंह, हेड डीलर डवलपमेन्ट सुनील भारद्वाज,नाॅर्थ जोन सेल्स लोकेश गुप्ता, विकास मीणा मौजूद थे।




इस अवसर पर मार्केटिंग हेड कुणाल बहल ने कहा कि उदयपुर में मेवाड़ होंडा की लांचिंग से उदयपुर सहित पूरे मेवाड़ को इसका लाभ मिलेगा। अगल पंाच वर्षो में होण्डा कंपनी वर्ष 2030 तक 10 नये माॅडल लाॅन्च करेगी। देश में प्रेटोल सेगमेन्ट में कपंनी का मार्केट शेयर 10.6 प्रतिशत है। उदयपुर में होंडा की अच्छी मार्केट है साथ ही संपूर्ण राजस्थान में होंडा का बड़ा मार्केट है। पूरे भारत में होंडा के 300 से ज्यादा डीलर हैं और राजस्थान में 12 डीलर है। किसी भी कंपनी की सफलता के लिए बिजनेस पार्टनर का होना महत्वपूर्ण होता है। उदयपुर में हमें एक अच्छा बिजनेस पार्टनर मिला है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में उदयपुर में हमारी पकड़ और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि होंडा ने पहली इलेक्ट्रिक कार बनाई है जिसकी खासियत यह है कि वह पूरी तरह से भारत में ही निर्मित हुई है। अमेरिका और जापान के बाद होंडा का सबसे बड़ा मार्केट भारत में है और सभी कस्टमर्स की डिमांड भी अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2.0 जीएसटी लॉन्च की तब इस मार्केट में काफी उछाल आया है। हमारी कंपनी का सबसे ज्यादा फोकस सेफ्टी फीचर्स और मेक इन इंडिया पर है। सेफ्टी दो तरह की होती है पहली एक्टिव सेफ्टी और दूसरी पैसिव सेफ्टी। होंडा का हमेशा दोनों तरह की सेफ्टी पर फोकस रहता है। कंपनी का मुख्य ध्येय रहता है कि कस्टमर जितना पैसा खर्च करता है उसे उतनी ही वैल्यू मिलनी चाहिए। इस दौरान मेवाड़ होण्डा के राजेंद्र कुमार मीणा, निखिल शुक्ला, निकिता मीणा, विकास मीणा एवं रामनिवास मीणा आदि उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.