ग्राम पंचायत देवा में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ

( 214 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 26 16:02

ग्राम पंचायत देवा में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ

      जैसलमेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मोहनगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवा में शुक्रवार को ग्राम उत्थान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 11 विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया।

      शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति मोहनगढ़ नाथूसिंह, सहायक शिविर प्रभारी हरीरामजी, प्रशासक गफूर खान जंज, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र शर्मा एवं पशु चिकित्सा अधिकारी ममता चंदेल के नेतृत्व में शिविर का सुव्यवस्थित संचालन किया गया।

        इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी प्रवीण प्रकाश चौहान एवं विकास अधिकारी नाथूसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान कर उनका सम्मान किया तथा मुंह मीठा करवाया। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा एवं पशुधन संरक्षण से जुड़े विषयों पर संवाद करते हुए जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने एवं शिविरों के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।

लाभार्थियों का हुआ सम्मान

       शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कार्य पूर्ण करने पर मघाराम पुत्र सोनाराम, आम्बाराम मेघवाल, हमीराराम, भवराराम पुत्र विरद्वाराम, अमरदीन पुत्र प्यारे खां, सालेमोहम्मद पुत्र महरदीन तथा केशर पत्नी शिवदानाराम को गृह प्रवेश नामे की प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की गईं।

        इसी प्रकार पशु मंगला बीमा योजना के तहत जमना पत्नी बजरगराम, दुर्गा पत्नी ओमप्रकाश एवं शकुन्तला पत्नी दलपतराम को पशु बीमा अनुदान स्वीकृतियां जारी की गईं। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गणपतराम पुत्र पूंजाराम एवं हुआ देवी पत्नी दुर्जनराम को शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई।

 

         शिविर में देवा, बोहा, सदराउ, काठोडी एवं नेडाई सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने से शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.