प्रशिक्षु IPS पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव  के नेतृत्व में वृहद स्तर पर केशवपुरा चौराहा से संतोषी नगर तक हटाया अतिक्रमण

( 261 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 26 17:02

के डी अब्बासी 

प्रशिक्षु IPS पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव  के नेतृत्व में वृहद स्तर पर केशवपुरा चौराहा से संतोषी नगर तक हटाया अतिक्रमण

कोटा। नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि नगर निगम कोटा द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को नगर निगम कोटा द्वारा वृहद स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
जिसके अन्तर्गत IPS अधिकारी श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव  के नेतृत्व में वृहद स्तर पर केशवपुरा चौराहा से संतोषी नगर चौराहा तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रोड पर लगाई गई बोडीयो, थडीयों एवं दुकान के बाहर बने रेम्पों को हटवाया गया एवं दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर अस्थाई रूप से किये गये अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही संतोषी नगर चौराहा पर लगी सब्जी मंडी के बाहर विक्रेताओं द्वारा ठेले व थडियां लगाकर किये गये वृहद स्तर पर अतिक्रमण को भी हटवाया गया।कार्यवाही के दौरान महावीर नगर थाना अधिकारी मय थाना जाप्ता मौजूद रहे। साथ ही नगर निगम अतिक्रमण अनुभाग से अतिक्रमण प्रभारी श्री तोसिफ खान, अतिक्रमण प्रभारी हनुमान राम, जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार, दस्ता प्रभारी नरेन्द्र शाक्यवाल, मुकेश तवर मय अतिक्रमण जाप्ता मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.