मेघवाल समाज सुधार एवं  जीर्णोद्धार समिति की बैठक रविवार को ,युवा संगठन का भी होगा गठन

( 308 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 26 17:02

उदयपुर।मेघवाल समाज सुधार एवं  जीर्णोद्धार समिति(33 गांव गिर्वा चौखला) की महत्वपूर्ण बैठक 8 फरवरी रविवार को सविना स्थित रामदेवजी मंदिर पर रखी गई है।

बैठक में सभी 33 गांव के युवाओं,पंच मुख्यान व मौतबीरों को आमंत्रित किया गया है।मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति वर्तमान कार्यकारिणी का इस बैठक में जाजम पर बैठकर सभी की सहमति से विस्तार किया जायेगा। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ व निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण होगा।
जानकारी के अनुसार जीर्णोद्धार समिति के गठन के बाद सभी 33 गांव गिर्वा चौखला के मेघवाल समाज युवा संगठन का गठन होगा।
इसके अलावा समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए सामुहिक निर्णय लिया जाएगा, जिसमे
सर्व सम्मति से राय शुमारी करके 33 गांव में लागू किया जायेगा।

हर मोर्चे पर तैनात रहेगी युवा टीम:-

बैठक में यह भी तय होगा कि समाज के किसी भी कार्यक्रम या बड़े आयोजन में युवा संगठन एक परिवार की तरह आगे रहकर जिम्मेदारी निभाएगा। प्रत्येक आयोजन की रूपरेखा जाजम में बैठकर तय की जाएगी तथा टीमवर्क के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

सामूहिक विवाह में भी सहयोग:-

आगामी 20 अप्रैल को होने वाले उपरला गिर्वा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बाबा रामदेव जीर्णोद्धार समिति सविना एवं मेघवाल समाज विकास युवा संगठन (33 गांव गिर्वा चौखला) द्वारा अपना तन मन धन देने पर सहमति दी है।जिसमें जीर्णोद्धार समिति द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।इसके लिए 33 गांव गिर्वा चौखला के लिए विवाह पंजीकरण का स्थान रामलाल मेघवाल मनवाखेड़ा व प्रकाश मेघवाल सविना के यहां रखा गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.