श्रीगंगानगर। राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में खेल भावना और उत्साह से भरपूर वातावरण देखने को मिला, जब महाविद्यालय खेल परिसर में एथलेटिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 150 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद शामिल थीं। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी गति, सहनशक्ति एवं शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें अनमोल प्रथम एवं रोबिन द्वितीय एवं जश्न तृतीय स्थान पर रहे। 150 मीटर दौड़ में अनमोल प्रथम, गुरु साहिब द्वितीय, रॉबिन तृतीय स्थान पर रहे और और 400 मीटर दौड़ में भी अनमोल प्रथम, गुरू साहिब द्वितीय एवं लखविंदर तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लम्बी कूद अनमोल प्रथम, रॉबिन द्वितीय, गुरु साहिब तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 400 मीटरदौड़ में नीलमरानी प्रथम, सुखविंदर कौर द्वितीय, परवीन कौर तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में राजवीर प्रथम, पूजा द्वितीय व गुरविन्दर तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में सुखविंदर प्रथम, नीलम रानी द्वितीय एवं गुरविंदर तृतीय स्थान पर रहे।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य ने प्रत्येक प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास के कारण विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। सभी दूसरे छात्रों को भी इन से प्रेरणा लेकर लगातार अभ्यास करना चाहिए। खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत आवश्यक हैं। सभी प्राध्यापकों के सहयोग से प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।