राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में कबड्डी एवं रस्साकशी का आयोजन

( 318 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 26 17:02

राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में कबड्डी एवं रस्साकशी का आयोजन

श्रीगंगानगर। राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय के खेल परिसर में एथलेटिक एवं टीम खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजित खेलों में रस्सा-कशी, कबड्डी अन्य टीम खेलों के साथ-साथ एथलेटिक स्पर्धाएँ शामिल रहीं। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी गति, सहनशक्ति, टीम भावना और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम खेलों विशेषकर रस्सा-कशी और कबड्डी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों और दर्शकों के उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल निरंतर बढ़ता रहा और पूरे परिसर में खेल भावना का वातावरण बना रहा। कबड्डी छात्र वर्ग में अनमोल, सुभाष, गौरव एवं लखविंदर की टीम विजेता रही। छात्रा वर्ग में पिंकी, महकदीप, गुरअंश, रेखा एवं निशु की टीम प्रथम रही।
रस्स क्कशी में महक, हर्ष, रमन, लक्ष्मी, जसप्रीत, पूजा, गुरविंदर, बिंदु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि छात्र वर्ग में गुरु साहिब, अनिल, विक्रम, गौरव एवं विशाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ज्योति सरीन ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भामाशाहों से ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं के सहयोग की अपील की। खेल प्रतियोगिताओं में डॉ. हनुमान प्रसाद, आर्या एवं इतिहास व्याख्याता ममता गाबा ने सहयोग किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.