भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा और हर्षोल्लाह से मना प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर का जन्मदिन 

( 848 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 26 17:02

भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा और हर्षोल्लाह से मना प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर का जन्मदिन 

उदयपुर । पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 8 फरवरी को सभी शक्ति केंद्रों पर नए सीमांकन के आधार पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी घोषित की गई। 
10 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
24 फरवरी को  वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी एवं विचारक भानु कुमार कुमार शास्त्री की जन्मतिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे जीन्होंने सामर को अपर्णा पुष्पमालाओं  से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ विधायक ताराचंद जैन महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सुनीता मंडावत आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री प्रदेश उपाध्यक्ष एस टी मोर्चा शैलेंद्र चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली खूबी लाल पालीवाल महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई जगदीश शर्मा तखत सिंह शक्तावत करण सिंह शक्तावत जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल सिद्धार्थ शर्मा अशोक शर्मा खुशबू मालवीय तुषार मेहता सपना कुरड़िया मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत अशोक नागदा प्रवक्ता गोविंद दीक्षित कोषाध्यक्ष रवि नाहर 
मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव रंजीतसिंह दिगपाल प्रताप सिंह राठौड़ मुकेश जोशी मोहन मीणा अमृतलाल मेनारिया विजय आहुजा सुनील जैन अशोक आमेटा छोगालाल भोई महिला मोर्चा से अर्चना शर्मा विजयलक्ष्मी कुमावत सोनिका जैन मीनू कंवर तुलसी नागदा भारद्वाज युवा मोर्चा से सनी पोखरना सुरेंद्र सिंह हिमांशु बागड़ी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल ओड आदि देहात जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.