कोटा । मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय उड़ती पतंग बाल कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत गांधीनगर के संस्थापक संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने सभी 35 विजेताओं को एवं अन्य प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजक एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया है।
प्रतियोगिता आयोजक संस्थान की राजस्थान प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य भर से 115 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई जिसमें 55 वयस्क रचनाकार और 60 बाल रचनाकार थे। उन्होंने बताया कि कविताओं के निर्णय के लिए शब्दार्थ, मनोभाव, संदेश,बिंब, लय और रस को निर्णय का आधार बनाया गया। प्रथम स्तर पर कविताओं का निर्णय धौलपुर के गोविन्द गुरु , जालौर की श्रीमती सुषमा गोयल और कोटा की डॉ.शशि जैन ने संयुक्त रूप से किया है। द्वितीय स्तर पर प्राप्त निर्णय पर डॉ. प्रभात कुमार सिंघल एवं डॉ. वैदेही गौतम ने अंतिम निर्णय किया है।
निर्णय की जानकारी देते हुए डॉ. वैदेही ने बताया कि नाथद्वारा के नन्हें बच्चे गौरांग देवपुरा की कविता को विशेष पुरस्कार के चयन किया गया है। समान अंक प्राप्त करने के आधार पर 4 प्रथम, 10 द्वितीय और 20 तृतीय स्थान पर रहे हैं।
वयस्क रचनाकार में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से रूपजी रूप,झालावाड़ एवं अश्रिता गौतम, कोटा, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से मुकुल चौहान, उदयपुर,शशि ओझा, भीलवाड़ा,
महेश पंचोली,कोटा, रेखा शर्मा, बूंदी, डॉ. सुशीला जोशी, कोटा रहे। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अर्चना शर्मा, कोटा, संतोष ऋचा, दौसा,श्यामा शर्मा, कोटा, डॉ.अर्चना शर्मा, कोटा, डॉ. संगीता देव, कोटा,,सुलोचना शर्मा, बूंदी, सलीम स्वतंत्र, कोटा अदिति शर्मा, झालावाड़ एवं नीलू सिसोदिया, कोटा रहे।
18 वर्ष से कम उम्र के बाल साहित्यकारों में संयुक्त रूप से प्रथम सव्य सांची, नाथद्वारा एवं वसुश्रवा द्विवेदी, कोटा रहे। संयुक्त रूप से द्वितीय राजेश्वरी मीणा, खानपुर, झालावाड़,
भार्गव नारायण दौसा, ट्विशा शक्तावत, झालावाड़,, रूपाली शर्मा, सिमलिया, कोटा,
हसन प्रीत, सिमलिया,कोटा रहे। संयुक्त रूप से तृतीय, दीपेश चौरसिया, मंडावरा,झालावाड़,
आयुष चौधरी, नाथद्वारा, कृति गुप्ता, झालावाड़,, कार्तिक पुरोहित, उदयपुर, आराध्य नारायण, दौसा, इंद्राक्षी कंवर, झालावाड़,
अविका शर्मा, सिमलिया, कोटा, आरव उपाध्याय, दौसा, महिरा खानम, झालावाड़,
हिमांशी गुप्ता, खानपुर, झालावाड़ एवं ऋतु चौधरी, झालावाड़ रहे । सभी विजेताओं को निकट भविष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की सूचना संबंधितों को प्रेषित की जाएगी। पुरस्कार उपस्थित होने पर ही दिया जाएगा।