दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्डर-15 कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न

( 648 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 26 15:02

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्डर-15 कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न


उदयपुर। श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति व जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार से स्वर्गीय उस्ताद ओमप्रकाश सेन की स्मृति में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आज एम बी ग्राउण्ड के अटल बिहारी मल्टी परपज इन्डोर हाॅल में सम्पन्न हुई। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रमोद सामर सहकरिता प्रकोष्ठ सयोजक, भवर सिंह पवार पूर्व जिला अध्यक्ष,आई के दत्त राजस्थान कुश्ती संघ संरक्षक,जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी, ए के दत्ता राजस्थान कुश्ती संघ संरक्षक समापन समारोह मे उपस्थित रहे।
आयोजन समिति अध्यक्ष सिद्धार्थ जी सिद्धार्थ शर्मा आयोजन सचिव पहलाद चैहान जिला कुश्ती संघ सचिव दीपक राजोरा,आयोजन संयुक्त सचिव कृष सेन,जिला कुश्ती संघ संयुक्त सचिव देवेंद्र साहू,पूर्व अंतराष्ट्रीय कुश्ती कोच कैलाश पालीवाल, श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति के अध्यक्ष वीरम देव सिंह कृष्णावत,यदुराज सिंह कृष्णावत,सरक्षक बालू सिंह कनावत,बलवीर सिंह दिग्पाल,राकेश अठवाल,राजेश छापरवाल,कुश्ती कोच हेमंत अठवाल,हरीश यादव,केशु लाल, सुन्दर सोलंकी,पंकज सेन एवं अन्य सदस्यों द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन सम्भव हो सका।
इस अवसर पर मंत्री खराड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार बच्चों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिये अनेक प्रयास कर रहे है ताकि राज्य के बच्चें देश-विदेश में अपना  और राज्य का नाम रोशन कर सकें।  
उस्ताद ओमप्रकाश सेन स्मृति में आयोजित अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता मे राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता द्वारा घोषणा की गई की उस्ताद ओमप्रकाश सेन स्मृति मे आयोजित अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता रहे पहलवानों को तमिलनाडु में हो रही नेशनल चैंपियनशिप में हवाई जहाज की यात्रा कर राजस्थान कुश्ती संघ की टीम राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रथम बार होगा की राजस्थान की कुश्ती टीम हवाई यात्रा कर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पार्टिसिपेट करेगी।
प्रारम्भ में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में विजेता बच्चें निश्चित रूप से नेशनल लेवल पर पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलो के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने  भाग ले कर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। प्रतियोगिता में 30 गोल्ड,30 सिल्वर व 60 ब्राॅन्ज मेडल वितरीत किये गये। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेताओं को सरकार की ओर से 1 लाख,सिल्वर मेडल विजेताआंे को 50 हजार तथा ब्राॅन्ज मेडल विजेताओं को 25 हजार रूपयें दिये जायेंगे।
आयोजन समिति के संयुक्त सचिव कृष सेन ने बताया कि ग्रीको रोमन कुश्ती में 44 किग्रा वर्ग में प्रतापगढ़ के रामचन्द्र प्रथम, बीकानेर के राजवीर द्वितीय,भीलवाड़ा के देवराज तृतीय, 85 किग्रा वर्ग फ्री स्टाईल में अलवर के फरदीन प्रथम,भीलवाड़ा के मोहित चैधरी द्वितीय,गंगानगर के हर्षवर्धन सिंह राठौड़ तृतीय,41 किग्रा वर्ग में फ्री स्टाईल में भीलवाड़ा के श्ंाभूराज शर्मा प्रथम,सवाई माधोपुर के महेन्द्र गुर्जर द्वितीय, अलवर के नितिन कुमार एवं हनुमानगढ़ के प्रदीप तृतीय,48 किग्रा वर्ग फ्री स्टाईल में सीकर के सुमित गुर्जर प्रथम,उदयपुर के ईशान गंाछा द्वितीय,कोटा के रीदम एवं  प्रथम,चुरू के महेश कुमार द्वितीय, भीलवाड़ा के धु्रव नायक तृतीय,57 किग्रा फ्री स्टाईल में अजमेर के विराट भाटी,चुरू के महेश कुमार द्वितीय,भरतपुर के हिमांशु सोलंकी एवं रीतेश तृतीय,68 किग्रा फी स्टाईल में टांेक के साहिल खान प्रथम,भीलवाड़ा के देवीलाल जाट द्वितीय,बीकानेर के विकास गोदारा एवं अजमेर के फैजान नेब तृतीय,52 किग्रा ग्रीको रोमन में बीकानेर के आशीष प्रथम भीलवाड़ा के राजवीर द्वितीय एवं झुंझुंनू के राकेश तृतीय,36 किग्रा महिला कुश्ती में हनुमानगढ़ की नव्या प्रथम, सीकार की शशिकला द्वितीय,उदयपुर की टीना गमेती तृतीय,42 किग्रा में हनुमानगढ़ की पलक प्रथम,भीलवाड़ा की निष्ठा विश्नोई द्वितीय, चुरू की अंतिम तृतीय,58 किग्रा में भीलवाड़ा की वंशिका विश्नोई द्वितीय,हनुमानगढ़ की गायत्री तृतीय,66 किग्रा वर्ग में भीलवाड़ा की दिव्या गुर्जर प्रथम,कोटा की भूमिका गोचर द्वितीय,चुय की राजनन्दिनी सिंह तृतीय,50 किग्रा में अलवर की निकिता प्रथम,हनुमानगढ़ की अंजली द्वितीय,जोधपुर की पूजा एवं सीकर की कोमल सैनी तृतीय,38 किग्रा ग्रीको रोमन मेंसीकर के पेमाराम प्रथम, भीलवाड़ा के दक्ष द्वितीय,भरतुपर के चिंत्राश तृतीय,75 किग्रा ग्रीको रोमन में झुंझुनू के ईशु भारद्वाज प्रथम,भीलवाड़ा के हर्षित जाट द्वितीय,अलवर के लक्की तृतीय,62 किग्रा ग्रीको रोमन कोटा के रूद्र प्रथम,भीलवाड़ा के देवराज द्वितीय,भरतपुर के दमन तृतीय रहे।    
इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव देवेन्द्र साहू ने बताया कि समापन समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के संरक्षक आई.के.दत्ता, संघ के सचिव उम्मेद सिंह,कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश,राजस्थान कुश्ती संघ के पदाधिकारी आयोजन समिति के सिद्धार्थ शर्मा,प्रहलाद सिंह चैहान, समाजसेवी डाॅ. प्रवीण यादव,कृष सेन,तथा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। समापन समारोह का संचालन देेवेन्द्र साहू ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.