भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता द्वारा स्वेटर वितरण

( 477 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 26 15:02

सामाजिक दायित्व की पहल

भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता द्वारा स्वेटर वितरण

उदयपुर । भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीड़ा, पंचायत चौकड़िया में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर निगम विकास अधिकारी विजय मारू ने बताया कि निगम के अभिकर्ता द्वारा सामाजिक दायित्व की पहल के तहत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक चयनित विद्यालय में य़ह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व संस्था प्रधान नर्वदाशंकर चौबीसा, अभिकर्ता मोनिका कुमावत, त्रिभुवन नागदा, दीपक जैन विद्यालय स्टाफ सिद्धार्थ चौधरी, नवीन व्यास, श्रीमती ममता पांडे, श्रीमती कविता कश्यप, सुश्री हीना सोनी अिद उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.