सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित सिंधी वीमेंस क्रिकेट (JPL-4) का भव्य आयोजन

( 597 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 26 16:02

महिलाओं ने दिखाया जोश, उत्साह और खेल प्रतिभा

सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित सिंधी वीमेंस क्रिकेट (JPL-4) का भव्य आयोजन

उदयपुर। सिंधी समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें दैनिक घरेलू कार्यों की व्यस्तता से कुछ सुकून व मनोरंजन प्रदान करने के उद्देश्य से सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति द्वारा महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता “सिंधी महिला क्रिकेट – जेपीएल-4” का भव्य आयोजन किया गया। यह रोमांचक प्रतियोगिता सुखेर स्थित किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स में संपन्न हुई, जिसमें समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

समिति के महासचिव मुकेश खिलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके नाम उनके-उनके प्रमोटर्स के नाम पर रखे गए। इनमें पीएफसी वुमेन - 7 

मेकअप बाय दिव्या वनवारिया-7,

स्टाइल एन स्माइल बाय योगिता माटा-7 तथा गजानंद बैंगल-7 टीमें शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत चारों टीमों के बीच 5 लीग मैचों का आयोजन किया गया। सभी मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान पर महिलाओं का आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल कौशल देखते ही बनता था।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

             समिति के अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि अराध्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी प्रदान की गई।आयुषी को बेस्ट फील्डर तथा सुनीता छतवानी को बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी से नवाजा गया।

वहीं, वी वुमेन ऑफ द मैच का खिताब क्रमशः रौशनी, छवि और पुनः रौशनी को मिला, जिन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।,प्रतियोगिता के दौरान कई ऐसे ऐतिहासिक और रोमांचक पल देखने को मिले, जिनका महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया। फाइनल मुकाबला तो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ, जहां  पीएफसी वुमेन - 7 टीम ने अंतिम समय तक संघर्ष करते हुए आखिरी एक गेंद पर मेकअप बाय दिव्या वनवारिया-7 टीम को हराकर जीत अपने नाम की।

इस सफल आयोजन को साकार करने में अध्यक्ष विजय आहूजा के साथ-साथ समिति  के मनीष डेम्बला, मुकेश गखरेजा, विनोद वाधवानी, विजय कस्तूरी, संजय खतूरिया, कपिल नाचानी, राजेश खत्री, भावेश तलदार, कमल तलरेजा एवं अमित चड्डा का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.